Achira News Logo
Achira News

फिलीपींस और भारत $700-800 मिलियन के ब्रह्मोस मिसाइल सौदे पर सहमत हुए

ABP News•
फिलीपींस और भारत $700-800 मिलियन के ब्रह्मोस मिसाइल सौदे पर सहमत हुए
Full News
Share:

चीन के खिलाफ फिलीपींस लगातार अपनी सुरक्षा और ताकत बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रहा है. इसी दिशा में फिलीपींस भारत के साथ करीब 60 ब्रह्मोस सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइलों की सप्लाई करने के लिए एक नई डिफेंस डील करने वाला है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और फिलीपींस के बीच होने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों की इस डील की कीमत 700 से 800 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय रुपये में 6600 से 7500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस से करीब 5 ब्रह्मोस सिस्टम खरीदने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि नई दिल्ली साल 2022 में साइन किए गए 375 मिलियन डॉलर के पहले के समझौते के तहत डिलीवरी पूरी करने की तरफ बढ़ रहा है. वहीं, दो भारतीय सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि फिलीपींस की तरह से प्रस्तावित ऑर्डर में करीब 60 मिसाइलें शामिल होंगी. इसमें से एक भारतीय सूत्र ने जानकारी दी, कि मनीला ने ब्रह्मोस के करीब 5 सिस्टम खरीदने में फिर से अपनी दिलचस्पी दिखाई है. अब वे भारत को एक बहुत ही भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखते हैं. इस संबंध में फिलीपींस के रक्षा मंत्रालय की तरफ से भी जानकारी साझा की गई है. फिलीपींस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता आर्सेनियो एंडोलोंग ने कहा कि राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने भारत से और अधिक मात्रा में ब्रह्मोस सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइलों की खरीदारी कराने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि, फिलीपींस वास्तव में भारत से कितनी संख्या में ब्रह्मोस मिसाइल की खरीदारी करेगा और इस डील की कीमत कितनी होगी, इस बारे में उन्होंने फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की. इसके अलावा, फिलीपींस के रक्षा सचिव गिलबर्टो ने भी भारत से ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद को बढ़ाने की तरफ अपने देश की दिलचस्पी का संकेत दिया है. दिल्ली डिफेंस डायलॉग में बुधवार (4 नवंबर, 2026) को वर्चुअल माध्यम से उपस्थित गिलबर्टो ने कहा कि मनीला और अधिक संख्या में ब्रह्मोस मिसाइल हासिल करने की उम्मीद करता है. इस दौरान उन्होंने ब्रह्मोस सिस्टम को फिलीपींस की जरूरतों के हिसाब से और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए भारत के अधिकारियों को एक विशलिस्ट भी सौंपी है. विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें- Mail ID: vijaybitthal99@gmail.com | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/ | X: https://x.com/Vijaybitthal99

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.