टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल दिवाली के मौके पर अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आई है। जी हां, इस ऑफर के तहत यूजर्स को एक बार रिचार्ज कराने पर पूरे 395 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है। दरअसल कंपनी अपने 365 दिन वाले प्लान में अब एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। खास बात ये है कि इस दौरान ग्राहकों को डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलने वाला है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। BSNL के दिवाली से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस ऑफर की घोषणा की है जिसमें 2,799 रुपये की कीमत वाले मौजूदा प्लान में अब ज्यादा वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान में ग्राहकों को टोटल 395 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिल रही है। इसका मतलब है कि यूजर्स को बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लंबी वैलिडिटी के चलते ये प्लान उन ग्राहकों के लिए हेल्पफुल हो सकता है, जो सालभर के लिए एक साथ रिचार्ज करवाने की सोच रहे हैं। 365 + 30 DAYS EXTRA with BSNL! Recharge at ₹2,799 and enjoy 395 days of validity, 3GB data/day, unlimited calls & 100 SMS/day. Offer valid till 30 Nov 2026. Recharge now! #BSNLIndia #Extra30Days #395DaysValidity #RechargeNow #BSNLSelfcareApp #DigitalIndia #SmartConnectivity #SwitchToBSNL @CMDBSNL @robertravi21 प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा भी मिल रहा है। इस तरह ग्राहक इंटरनेट ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया का यूज कर सकते हैं। हालांकि डेली मिलने वाली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी। प्लान में न सिर्फ डेटा बेनिफिट मिल रहा है बल्कि इसमें देशभर के नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। इसके साथ ही ग्राहकों को डेली 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। इस तरह प्लान में कॉलिंग, मैसेजिंग और इंटरनेट तीनों सुविधाएं मिल रही हैं जो इसे और भी खास बना रहा है। हालांकि बीएसएनएल का ये खास दिवाली ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि ग्राहक 30 नवंबर 2026 तक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में जो भी लोग लंबी वैलिडिटी वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, उनके लिए ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। Jio का नया प्लान: सिर्फ 15 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, एक्स्ट्रा 200MB भी
बी. एस. एन. एल. दिवाली के लिए एकल रिचार्ज पर 395 दिनों की वैधता प्रदान करता है
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.