बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने जिला खेल अधिकारी यानी DSO परिणामों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर BPSC DSO Result 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी लिखित परीक्षा का आयोजन बिहार राज्य के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 29 और 30 जनवरी, 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में कुल 304 उम्मीदवार शामिल हुए थे। बीपीएससी डीएसओ लिखित परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्रलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बीपीएससी की ओर से डीएसओ लिखित परीक्षा का आयोजन 29 और 30 जनवरी, 2026 को किया गया था। यह रिजल्ट लिखित परीक्षा, स्नातक, खेल संबंधित प्रोफेशनल कोर्स में प्राप्त अंक और खेल उपलब्धियों के आधार पर तैयार किया गया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हुए हैं। उन्हें आयोग की ओर से बहुत जल्द ही साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें, बीपीएससी की ओर से इंटरव्यू के लिए आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू तिथि से संबंधित जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। बीपीएससी की ओर से जारी रिजल्ट में जनरल कैटेगरी के कुल 37 उम्मीदवार, ओबीसी कैटेगरी के कुल 06 उम्मीदवार, एससी कैटेगरी के 4 उम्मीदवार, एसटी कैटेगरी के कुल 03 उम्मीदवार, पिछड़ा वर्ग के कुल 15 उम्मीदवार और पिछड़ा वर्ग के कुल 10 उम्मीदवार शामिल हैं। पढ़ाई और एग्जाम के लिए फ्री पर्सनल कुंडली मार्गदर्शन — अभी जानें BPSC DSO Result 2026: बिहार जिला खेल अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ
बी. पी. एस. सी. ने डी. एस. ओ. परिणाम घोषित किएः उम्मीदवार ऑनलाइन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं
Dainik Jagran•
-1793862746436_v.webp&w=3840&q=75)
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.