Achira News Logo
Achira News

बीएमडब्ल्यू ने न्यू क्लास प्लेटफॉर्म पर नई इलेक्ट्रिक सेडान आई3 का अनावरण किया

TV9 Hindi
बीएमडब्ल्यू ने न्यू क्लास प्लेटफॉर्म पर नई इलेक्ट्रिक सेडान आई3 का अनावरण किया
Full News
Share:

BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान i3 को पेश किया है, जो कंपनी के नए Neue Klasse प्लेटफॉर्म पर बनी है. यह इस नई EV सीरीज की दूसरी कार है, इससे पहले iX3 को पिछले साल पेश किया गया था. नई i3 का पहले वाली i3 हैचबैक से कोई संबंध नहीं है. यह एक पूरी तरह अलग और नई कार है, जिसे शुरू से ही इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में डिजाइन किया गया है. यह कार आने वाले समय में BMW की 3 Series के डिजाइन और दिशा की झलक भी दिखाती है. नई i3 का प्रोडक्शन अगस्त 2026 से जर्मनी के म्यूनिख प्लांट में शुरू होगा. यूके में इसकी डिलीवरी 2026 के अंत तक शुरू हो जाएगी, जबकि अमेरिका में 2027 में आएगी. भारत में पहले iX3 आने की उम्मीद है और उसके बाद i3 को लॉन्च किया जा सकता है. लॉन्च के समय BMW ने i3 को 50 xDrive वेरिएंट में पेश किया है. इसमें 800-वोल्ट सिस्टम दिया गया है. बैटरी की सटीक क्षमता अभी नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह iX3 की तरह करीब 108.7 kWh की हो सकती है. यह कार 469 हॉर्सपावर और 645 Nm टॉर्क देती है. कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर करीब 900 किलोमीटर तक चल सकती है. दावा किया जा रहा है कि यह कार 22kW फास्ट AC चार्जर से 10 मिनट में 400 किमी चलने के लिए चार्ज हो सकती है. डिजाइन की बात करें तो i3 में BMW की पहचान साफ दिखती है. आगे की तरफ पतले हेडलैंप, उभरा हुआ बोनट और एयरोडायनामिक बंपर दिया गया है. साइड से देखने पर कार का डिजाइन साफ और स्लीक है, जिसमें शोल्डर लाइन और BMW की खास Hofmeister कर्व भी मिलती है. पीछे की तरफ फ्लैट डिजाइन और पतले टेललैंप दिए गए हैं. इंटीरियर में कंपनी ने नया और मॉडर्न डिजाइन दिया है. डैशबोर्ड के ऊपर एक लंबी स्क्रीन दी गई है, जिसमें स्पीडोमीटर, इंफोटेनमेंट और पैसेंजर डिस्प्ले शामिल हैं. इसके अलावा नीचे की तरफ एक अलग टचस्क्रीन भी दी गई है. स्टीयरिंग व्हील का डिजाइन भी नया है और पूरा केबिन काफी साफ और मिनिमल लुक देता है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बीएमडब्ल्यू ने न्यू क्लास प्लेटफॉर्म पर नई इलेक्ट्रिक सेडान आई3 का अनावरण किया | Achira News