Achira News Logo
Achira News

बोकारो जिले में 20 वर्षीय प्रेमिका की हत्या के आरोप में पुरुष और माता-पिता गिरफ्तार

India TV
बोकारो जिले में 20 वर्षीय प्रेमिका की हत्या के आरोप में पुरुष और माता-पिता गिरफ्तार
Full News
Share:

झारखंड के बोकारो में युवती की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया गया है। युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने किया था। पुलिस ने बताया कि बोकारो ज़िले में एक 19 साल के युवक और उसके माता-पिता को उसकी 20 साल की 'गर्लफ्रेंड' का गला घोंटकर हत्या करने और उसकी लाश को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या जैसा दिखाने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त को जरीडीह पुलिस स्टेशन इलाके के बांचा गांव के तहत छट्टीगोडा में जंगल के पास आरती हेम्ब्रोम का शव एक स्कार्फ से लटका हुआ मिला था। उसकी मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और SDPO बेरमो रविंदर सिंह की अगुवाई में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने घटना की जांच शुरू की। एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि जांच से पता चला कि आरती का मनोज मरांडी (19 वर्ष) के साथ लगभग डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मनोज कथित तौर पर शादी का वादा करके उसे 2 अगस्त को अपने घर लाया था। उसके माता-पिता, नज़ीर मरांडी (60) और सरस्वती देवी (55) के उसे घर में रखने का विरोध करने पर झगड़ा हुआ। जबकि आरती वहीं रहने की ज़िद कर रही थी। तीनों ने कथित तौर पर 4 अगस्त को आरती का गला घोंट दिया और बाद में उसकी लाश को पेड़ से लटका दिया ताकि इसे आत्महत्या जैसा दिखाया जा सके। आरोपियों के घर से आरती का मोबाइल फ़ोन और कपड़े बरामद किए गए। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले अभी हाल में ही बोकारो में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्यों की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राजू सिंह के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर मानसिक बीमारी से अस्वस्थ है और उसे शराब की लत है। यह घटना नावाडीह थाना क्षेत्र के कुकुरलिलवा गांव में उस समय हुई, जब आरोपी का पड़ोसी जानकी महतो सुबह अपने खेत जा रहा था। रिपोर्टः मृत्युंजय, बोकारो ये भी पढ़ेंः

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.