Achira News Logo
Achira News

बकरियाँ चराते समय लापता होने के बाद महिला और बेटी मृत पाए गए

Amar Ujala
बकरियाँ चराते समय लापता होने के बाद महिला और बेटी मृत पाए गए
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleमंगलवार शाम करीब छह बजे आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के पढ़ोरी गांव के मजरा बजरंगी डेरा निवासी सावित्री (38) पत्नी रामबाबू अपनी बेटी आकांक्षा (14) के साथ बकरी चराने खेतों पर गई थी। शाम को मौसम खराब होने पर दोनों मंदिर के टिन शेड के नीचे आंधी-बारिश से बचने के लिए बैठ गईं। अचानक तेज आंधी से टिन की चादर उड़कर मां-बेटी पर गिर पड़ी। सावित्री के सिर पर चादर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकांक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी किसी तरह भागकर घर गई और परिजनों को सूचना दी।और पढ़ेंTrending Videosकोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि परिजनों ने आंधी-पानी से बचने के लिए मंदिर में बैठी थीं। तभी टिनशेड उड़कर उनके ऊपर गिरने से महिला की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मंगलवार दोपहर बाद अचानक आसमान का रंग पीला पड़ गया और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते मौसम ने विकराल रूप धारण कर लिया और चक्रवाती तूफान ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।विज्ञापनविज्ञापनतेज हवाओं के चलते बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए, जबकि कई मकानों और दुकानों की दीवारें, छज्जे और टीनशेड उड़ गए। तहसील परिसर में सीओ कार्यालय के पीछे की दीवार गिर गई, वहीं परिसर में लगा पुराना नीम का पेड़ भी धराशायी हो गया। वकीलों के चेंबरों में लगे टीनशेड और बोर्ड उड़ गए। उपरौस में पानी की टंकी के पास भारी पेड़ गिरने से बिजली के पोल और तार टूट गए। वहीं, तहसील मार्ग, पुरानी टॉकीज के सामने और रहमानिया सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया।उधर ब्लॉक परिसर में नीम का पेड़ गिरने से एडीओ पंचायत की कार समेत कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। उरदना गांव निवासी रामकुमार का ट्रैक्टर गेहूं लेकर मंडी आया था। इसमें भी पेड़ गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टेवन बाबा मोहल्ले में पेड़ गिरने से एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। चक्रवाती तूफान की चपेट में आकर गांधी इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवॉल ढह गई, जबकि पालीवाल पेट्रोल पंप का सोलर प्लांट उड़ गया। सरकारी अस्पताल परिसर में लगा प्लास्टिक शेड भी तहस-नहस हो गया। बृजेंद्र गौतम के मकान पर पेड़ गिरने से घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।उधर कृषि मंडी समिति में खुले में रखा हजारों क्विंटल गेहूं बारिश और ओलावृष्टि के कारण भीग गया। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, पढ़ोरी गांव स्थित मंदिर परिसर में पेड़ गिरने से मां दुर्गा की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। सिसोलर, अरतरा, रीवन, करहिया, खंडेह, भटुरी, भैंसमरी और छिमौली सहित दर्जनों गांवों में भी तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इससे ब्लॉक क्षेत्र के 50 गांवों सहित नगर की करीब तीन लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई है। बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।प्रशासन ने मुख्य मार्गों से हटाए पेड़मुख्य सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने और यातायात बहाल करने के लिए एसडीएम करनवीर सिंह, सीओ राजकुमार पांडेय, तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी, नगरपालिका, सहित बिजली विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ राहत और बचाव कार्य में देर रात तक जुटी रहीं। हालांकि प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बकरियाँ चराते समय लापता होने के बाद महिला और बेटी मृत पाए गए | Achira News