बकेवर। देवमई ब्लॉक के बहादुरपुर केवटरा में चल रहे सहारा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के तहत सोमवार को बकेवर और इसेपुर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में बकेवर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 रन से जीत दर्ज की। विजेता टीम के खिलाड़ी कैफ को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।और पढ़ेंTrending Videosमैच में बकेवर के कप्तान नवी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान नवी हुसैन और कैफ ने पारी की शुरुआत की। नवी हुसैन आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए लेकिन कैफ ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 52 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।विज्ञापनविज्ञापनबकेवर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 129 रन बनाए। 130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इसेपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 90 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कैफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें फौजी समीर ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।फोटो-08-कैफ को मैन ऑफ द मैच देते हुए समीर फौजी। संवाद
बेकवार ने सहारा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में इसेपुर के खिलाफ रोमांचक मैच जीता
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.