Achira News Logo
Achira News

बॉक्स ऑफिस मंदीः स्पाइडरमैन और अन्य फिल्मों की कमाई में गिरावट

ABP News
बॉक्स ऑफिस मंदीः स्पाइडरमैन और अन्य फिल्मों की कमाई में गिरावट
Full News
Share:

बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर काफी सुस्ती दिखी थी. स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे से लेकर जना नायकन और धमाल 4 सहित सभी फिल्मों की कमाई में मंदी देखी गई थी. यहां जानते हैं गुरुवार यानी 6 जुलाई को ये फिल्में बॉ़क्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर रही हैं. साथ ही इनकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे. टॉम हॉलैंड की फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है. इस दौरान इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस को लूट लिया है. फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई 318.45 करोड़ रुपये रही है. वहीं अब दूसरे थर्सडे यानी 8वें दिन इसकी शुरुआत मंदी होती देखी जा रही है. थलपति विजय की फिल्म जना नायकन की कमाई में भी मंदी जारी है , इस फिल्म ने दूसरे बुधवार को यानी 14वें दिन 1.80 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अब 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को भी इसकी शुरुआत ठंडी हुई है. क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी ने शुरुआत में काफी अच्छा परफॉर्म किया था लेकिन तीसरे हफ्ते से इसकी कमाई में काफी गिरावट देखी जा रही है. फिल्म ने तीसरे बुधवार यानी 20वें दिन 2.15 करोड़ की कमाई की है. वहीं तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन की कमाई की बात करें तो अजय देवगन की धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी दम दिखाया है. हालांकि चौथे हफ्ते से इसकी कमाई में भी मंदी जारी है यहां तक कि ये लाखों में सिमट चुकी है. फिल्म के चौथे गुरुवार यानी 28वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.