Achira News Logo
Achira News

बॉक्स ऑफिस रिपोर्टः'जेलर 2'का दबदबा,'उड़ता तीर','दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'को मिला थोड़ा फायदा

ABP News•
बॉक्स ऑफिस रिपोर्टः'जेलर 2'का दबदबा,'उड़ता तीर','दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'को मिला थोड़ा फायदा
Full News
Share:

रजनीकांत की 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है. हालांकि इसकी कमाई अब घट रही है. वहीं सिनेमाघरों में मौजूद 'उड़ता तीर' तो जेलर 2 से मुकाबला कर रही है लेकिन अब 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'लाखों में सिमट गई है जबकि नई नवेली चंद लाख कमाने के लिए भी संघर्ष कर रही है. चलिए यहां इन सभी फिल्मों की बुधवार, 4 नवंबर की कमाई जानते हैं. रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की अब तक की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस अच्छी रही है. हालांकि इस फिल्म की कमाई में अब मंदी भी देखी जा रही है. बता दें कि इस फिल्म ने तीसरे मंगलवार को भारत में 3.35 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की. आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' की कमाई में अब मंदी देखी जा रही है. हालांकि इस फिल्म ने तीसरे मंगलवार कमाई में थोड़ी तेजी दिखाई और 1.60 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की अजय देवगन की मिस्ट्री थ्रिलर 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने भी मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी बेहतर कमाई की थी. 'सैकनिल्क' के अनुसार, फिल्म ने 33वें दिन भारत में 75 लाख रुपये (नेट) कमाए थे जो सोमवार की तुलना में लगभग 36.4 प्रतिशत की तेजी है. यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है. इस फिल्म ने भारत में अपने 19वें दिन 843 शोज के जरिए 17 लाख रुपये (नेट) की कमाई की थी. निशा शर्मा ABP Live में सीनियर फ्रीलांस पत्रकार हैं और एंटरटेनमेंट बीट संभालती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है और बॉक्स ऑफिस की खबरों पर उनकी बेहतरीन पकड़ है. निशा मुख्य रूप से फिल्मों के बजट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कमाई और नफे-नुकसान से जुड़े सटीक आंकड़ों और विश्लेषण पर लिखती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आजतक' से की थी. इसके बाद वे 'फोकस टीवी' और 'साधना न्यूज' में बतौर प्रोड्यूसर काम किया. नेशनल और स्पेशल स्टोरीज की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. निशा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और वाईडब्ल्यूसीए (YWCA), नई दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पीजी किया है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.