Achira News Logo
Achira News

बॉक्स ऑफिसः'मर्दानी 3 फेस चिंताजनक शुरुआत क्योंकि बॉर्डर 2 लगातार फलता-फूलता जा रहा है'

Live Hindustan
बॉक्स ऑफिसः'मर्दानी 3 फेस चिंताजनक शुरुआत क्योंकि बॉर्डर 2 लगातार फलता-फूलता जा रहा है'
Full News
Share:

मंगलवार (3 फरवरी) की सुबह बॉक्स ऑफिस से जो शुरुआती रुझान आ रहे हैं, वे रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी-3’ के लिए चिंताजनक हैं। 12वें दिन भी सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है, जबकि ‘मर्दानी 3’ की कमाई कम होती जा रही है। आइए आपको ‘बॉर्डर 2’ के 12वें दिन और ‘मर्दानी 3’ के 5वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं। सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 11वें दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाकर धमाका किया और अब फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन 281 करोड़ (Nett) हो गया है। आज फिल्म के 4-5 करोड़ के बीच रहने की उम्मीद है। सुबह 10 बजे तक -0.18 करोड़ रुपये सुबह 11 बजे तक -0.28 करोड़ रुपये दोपहर 12 बजे तक -0.44 करोड़ रुपये दोपहर 1 बजे तक -0.70 करोड़ रुपये दोपहर 2 बजे तक -1.12 करोड़ रुपये दोपहर 3 बजे तक -1.65 करोड़ रुपये शाम 4 बजे तक -2 करोड़ रुपये शाम 5 बजे तक -2.55 करोड़ रुपये शाम 6 बजे तक-3 करोड़ रुपये शाम 7 बजे तक-3.62 करोड़ रुपये शाम 8 बजे तक-4.22 करोड़ रुपये ‘मर्दानी 3’ ने चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। कुल कलेक्शन की बात करें ताे फिल्म ने चार दिन में 19.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं सोमवार की गिरावट के बाद आज भी फिल्म संभलती नहीं दिख रही। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म आज 1.80 से 2 करोड़ के बीच ही सिमट सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत के मास सेंटर्स पर अभी भी 'बॉर्डर 2' के पोस्टर लगे हैं और लोग 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारों के साथ सनी देओल को देखने पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर, रानी मुखर्जी की फिल्म सिर्फ बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्स तक सीमित रह गई है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बॉक्स ऑफिसः'मर्दानी 3 फेस चिंताजनक शुरुआत क्योंकि बॉर्डर 2 लगातार फलता-फूलता जा रहा है' | Achira News