बेंगलुरु के राजाजीनगर में एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी और पत्नी के परिवार के 7 लोगों की हत्या कर दी है। अपराध पहले हुआ है, इसका खुलासा कल देर रात हुआ है। पुलिस ने कैब ड्राइवर इंदु शेखर को अरेस्ट कर लिया है और पूछताछ कर रही है। बेंगलुरु में सामूहिक हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड का आरोपी इंदु शेखर अपनी पत्नी के रवैये से बेहद नाराज रहता था और जब भी उसने अपनी सास और सालों से इसकी शिकायत की उन्होंने पत्नी सुनीता का पक्ष लिया। इससे नाराज होकर उसने पत्नी सुनीता और उसके परिवार के 6 सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी सुनीता, सास रूपावती, साले शिवकुमार और शंकर, भाभियां दिव्या और नलिनी, और शिवकुमार का सात साल का बेटा पुनीत शामिल हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी ने इन हत्याओं की योजना बनाई थी। उसने सबसे पहले अपनी पत्नी को मारा। इसके बाद, उसने अपने दोनों सालों को पार्टी देने के बहाने घर बुलाया और उनकी हत्या कर दी। फिर उसने उनकी पत्नियों, अपनी सास और एक सात साल के बच्चे को भी मार डाला। पुलिस को शक है कि आरोपी ने पीड़ितों की हत्या करने के लिए सिलबट्टे (पत्थर) का इस्तेमाल किया। उसने शवों को अपनी कार में रखकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। इसके बाद, खून के धब्बों को मिटाने और सबूत नष्ट करने के लिए उसने रसायनों (केमिकल्स) का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि ये हत्याएं घरेलू विवाद के कारण हुईं। आरोपी इस बात से नाराज था कि उसकी पत्नी अपने मायके वालों के संपर्क में बनी हुई थी। यह मामला तब सामने आया जब श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में एक गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अलग-अलग बयान दिए, जिससे पुलिस को इस भयानक हत्याकांड का पता चला। नंदी हिल्स की तलहटी के पास चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने सात साल के बच्चे पुनीत का शव बरामद किया। बाकी शवों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी ने 7 लोगों को मारने की बात कुबूल की है लेकिन अभी तक उन्हें सिर्फ एक ही शव मिला है। इससे पहले तिरुवनंतपुरम में लव अफेयर के चलते एक 17 साल के लड़के की हत्या कर दी गई थी और उसका शव बोरे में बंद मिला था। जश्न के बीच खूनी खेल! दोस्तों ने ही 21 वर्षीय युवक को मारी गोली, हत्या के आरोप में 8 गिरफ्तार-VIDEO
बेंगलुरु में परिवार के सात सदस्यों की सामूहिक हत्या के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.