Achira News Logo
Achira News

बजट 2026 में भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र को बढ़ावा मिला

TV9 Hindi
बजट 2026 में भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र को बढ़ावा मिला
Full News
Share:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2026 में स्वास्थ के क्षेत्र के लिए भी कई घोषणाएं की हैं. इनमें देश में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निर्माण से लेकर बुजुर्गों के लिए भी खास ऐलान किए गए हैं. बजट 2026 पर अपोलो हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. प्रताप सी. रेड्डी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बजट को देश के हेल्थ सिस्टम को मज़बूत करने वाला बताया है. डॉ रेड्डी ने कहा कि बजट में वित्त मंत्री ने जो घोषणाएं की हैं उनसे आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और रिसर्च में भी काफी फायदा होगा. डॉ. रेड्डी ने कहा किबजटमें पब्लिक हेल्थ कैपेसिटी बढ़ाने, प्रिवेंशन पर ज़ोर देने और टियर-2 व टियर-3 शहरों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करने पर जोर दिया गया है. बजट में बायो फार्मा शक्ति पहल का भी जिक्र किया गया है. इसकी मदद से भारत के लाइफ साइंसेज़ और इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत किया जा सकता है. इसके तहत नए रिसर्च संस्थानों के साथ-साथ देशभर में 1000 मान्यता प्राप्त क्लीनिकल ट्रायल साइट्स भी विकसित की जाएंगी. इससे मेडिकल के क्षेत्र में रिसर्च और बढेंगी और कई बीमारियों के इलाज की दिशा में भी काम किया जा सकेगा. डॉ. रेड्डी के मुताबिक, यह कदम एडवांस्ड थैरेपीज़ के विकास को तेज़ करेगा और भारत को हेल्थकेयर हब के रूप में और मजबूत बनाएगा. ज्यादा रिसर्च होने से नए इलाज से लेकर खतरनाक बीमारियों की वैक्सीन पर भी काम किया जा सकेगा. डॉ रेड्डी ने कहा कि बजट में मेडिकल टूरिज्म के लिए पांच हब बनाने का भी जिक्र किया गया है. इससे राज्यों में मेडिकल टूरिज्म और बढे़गा. डॉ. रेड्डी ने कहा कि बजट में वित्त मंत्री ने NIMHANS-2 की स्थापना का ऐलान भी किया है. इसके तहत देश में रांची और तेजपुर में नए संस्थान बनेंगे, जिससे मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों के अपग्रेडेशन में मदद मिलेगी. इस कदम से मानसिक स्वास्थ्य की खराबी वाले मरीजों को इलाज की और बेहतर सुविधा मिल सकेगी. यह मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही किसी भी प्रकार की कमी को दूर करने में भी मदद करेगा. बजट में36 जीवनरक्षक दवाओं को ड्यूटी फ्री करने का फैसला लिया गया है. इससे मरीजों के इलाज का खर्च कम होगा.डॉ. प्रताप सी. रेड्डी ने कहा कि अपोलो हॉस्पिटल्स सरकार के साथ मिलकर इन घोषणाओं को जमीनी स्तर पर बेहतर बनाने के लिए काम करेगा.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बजट 2026 में भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र को बढ़ावा मिला | Achira News