Achira News Logo
Achira News

बाजपुर पीजी कॉलेज निर्माण प्रगति का एस. डी. एम. और समिति सदस्य द्वारा निरीक्षण किया गया

Amar Ujala
बाजपुर पीजी कॉलेज निर्माण प्रगति का एस. डी. एम. और समिति सदस्य द्वारा निरीक्षण किया गया
Full News
Share:

और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंबाजपुर। बाजपुर पीजी कॉलेज में निर्माणाधीन साइंस और कॉमर्स ब्लाक, परीक्षा हाल, आईटी लैब कार्यों का एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा और जिला निगरानी समिति सदस्य राजेश कुमार ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 19 करोड़ छह लाख में पीजी साइंस भवन, कॉमर्स भवन और राज्य सरकार की ओर से पांच करोड़ 73 लाख में परीक्षा भवन और एक करोड़ नौ लाख में आईटी लैब का निर्माण होना है। इसका जिम्मा पेयजल निर्माण निगम और मंडी समिति को सौंपा गया है।विज्ञापनविज्ञापनमंगलवार शाम एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने अधिकारियों के साथ पीजी कॉलेज जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मानकों की अनदेखी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।मौके पर प्राचार्य डॉ. बीके सिंह, डॉ. आदर्श चौधरी, डॉ. अनिल सैनी, छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र बोरा, निर्माण संस्था के एई मनोज जोशी, जेई गौरव मेहरा, हिमांशु आदि थे।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बाजपुर पीजी कॉलेज निर्माण प्रगति का एस. डी. एम. और समिति सदस्य द्वारा निरीक्षण किया गया | Achira News