पत्नी से विवाद के बाद लापता हुए युवक के पिता ने अपहरण का ड्रामा रच दिया। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने युवक को उसकी ससुराल से तलाश लिया। जांच में पता चला कि युवक अपनी पत्नी को पीटता था, भरण-पोषण का मामला न्यायालय में चल रहा है।और पढ़ेंTrending Videosकोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि नगला गुलाबी निवासी वीरेश की शादी कोतवाली के गांव हरचंदपुर निवासी पूजा से 12 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे भी हुए। आरोप है कि पति-पत्नी को मारता पीटता था। इसलिए दोनों अलग-अलग रह रहे थे। पत्नी के भरण पोषण का मामला अदालत में विचाराधीन है।विज्ञापनविज्ञापनशनिवार की रात्रि में युवक अपने सालों के पास गया तो कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें युवक घायल हो गया। इधर, युवक के लापता होने पर उसके पिता ने पुलिस को उसके अपहरण की सूचना दे दी। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने वीरेश को उसकी ससुराल हरनामपुर से बरामद कर लिया। घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया। कोतवाल का कहना है कि जांच के उपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
बेटे के घरेलू दुर्व्यवहार पर पर्दा डालने के लिए पिता ने किया अपहरण का नाटक
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.