BITS Pilani Admission 2026 Registrations:बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी एंड साइंस (BITS) पिलानी ने पहल की है। अब स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग के साथ MBA की पढ़ाई भी कर सकेंगे। BITS Pilani ने 2026–27 एकेडमिक सेशन से 2 नए एकेडमिक प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। इनमें पहला 5 साल का (3+2) इंटरकैंपस डुअल डिग्री प्रोग्राम (BE-MBA) है। दूसरा फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग में BE प्रोग्राम है।एडमिशन संस्थान के एंट्रेंस टेस्ट BITSAT के जरिए डायरेक्ट मोड में और BITS Pilani के मौजूदा BE छात्रों के लिए वर्टिकल ट्रांसफर ऑप्शन के माध्यम से होगा। यहां डिटेलस जान लें।5 साल का है BITS का नया BE-MBA प्रोग्रामसंस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट bits-pilani.ac.in के अनुसार, BE-MBAडुअल डिग्री प्रोग्राम5 साल का है। यह इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई को एक साथ जोड़ने के लिए तैयार किया गया है। इसमें छात्र शुरुआत के 3 साल BITS Pilani के पिलानी, गोवा या हैदराबाद कैंपस में BE की पढ़ाई करेंगे और इसके बाद अगले दो साल मुंबई स्थित BITSoM में फुल-टाइम MBA करेंगे।इस पूरे कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद छात्रों को दोनों डिग्रियां (BE और MBA) दी जाएंगी। इससे उन्हें टेक्नोलाॅजी और मैनेजमेंट फील्ड में करियर के अच्छे अवसर मिल सकेंगे।फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग में BEइसके अलावा BITS पिलानी फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग ( Pharmaceutical Engineering ) मेंबैचलर ऑफ इंजीनियरिंग(BE) कोर्स शुरू कर रहा है। यह प्रोग्राम छात्रों को फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर में भूमिकाओं के लिए तैयार करेगा। इस कोर्स का सिलेबस इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों को फार्मास्युटिकल साइंस के साथ जोड़ता है। इसमें दवा फाॅर्मूलेशन, बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग, रेगुलेटरी साइंस और कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग जैसे विषय शामिल हैं।BITSAT और इस ऑप्शन से होगा एडमिशनबिट्स पिलानी में एडमिशन (BITS Admission 2026) के लिए एंट्रेंस टेस्ट BITSAT के माध्यम से होता है। यहां देख सकते हैं-एडमिशन BITSAT एग्जाम के जरिए ‘डायरेक्ट मोड’ में होगा।जो छात्र पहले से BITS Pilani में BE कर रहे हैं तो उनके लिए वर्टिकल ट्रांसफर का ऑप्शन भी होगा।अगर किसी छात्र के अपने दूसरे साल के अंत तक कम से कम 7.0 CGPA है तो वह आगे MBA स्टेज में जा सकता है।ऐसे छात्रों को CAT, GRE या GMAT जैसे एग्जाम देने की जरूरत नहीं होगी।वर्टिकल ट्रांसफर से आने वाले छात्रों को एक अलग से चयन प्रक्रिया (selection process) से गुजरना होगा।3 घंटे का होता है BITSAT, 19 मार्च तक करें आवेदनBITSAT 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।एडमिशनके लिए फाॅर्म जमा करने की आखिरी तारीख 19 मार्च 2026 है। BITSAT 3 घंटे का कंप्यूटर-आधारित टेस्ट है, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, इंग्लिश, लॉजिक और मैथ्स/बायोलॉजी विषय शामिल हैं। यह टेस्ट पिलानी, गोवा और हैदराबाद में स्थित BITS कैंपस के लिए है। 2025 में 12वीं पास या 2026 में या 2026 में 12वीं वाले आवेदन कर सकते हैं।
बिट्स पिलानी ने नए शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू किएः एम. बी. ए.-इंजीनियरिंग दोहरी डिग्री और फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.