Achira News Logo
Achira News

बाबर आज़म अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तानी कप्तानों के एलीट क्लब में शामिल हुए

India TV
बाबर आज़म अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तानी कप्तानों के एलीट क्लब में शामिल हुए
Full News
Share:

1/5Image Source : APबाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह उन चुनिंदा पाकिस्तानी कप्तानों के क्लब में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी की है। आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटरों के बारे में...2/5Image Source : PTIइंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने के मामले में वसीम अकरम चौथे स्थान पर हैं। वसीम अकरम ने 134 मैचों में पाकिस्तानी टीम की कमान संभाली। उन्होंने 25 टेस्ट और 109 ODI मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी की।3/5Image Source : APबाबर आजम इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उतरने के साथ ही बाबर आजम ने बतौर कप्तान 150 इंटरनेशनल मैच खेलने का कारनामा कर दिखाया। बाबर ने 22 टेस्ट, 43 ODI और 85 T20I मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है।4/5Image Source : AFPइंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी करने के मामले में मिस्बाह-उल हक दूसरे पायदान पर हैं। में मिस्बाह-उल हक ने 151 मैचों में पाकिस्तान टीम की कमान संभाली। मिस्बाह ने 56 टेस्ट, 87 ODI और 8 T20I मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की।5/5Image Source : APइमरान खान पाकिस्तान की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले क्रिकेटर हैं। इमरान खान ने 187 मैचों में कप्तानी की। उन्होंने 48 टेस्ट मैच और 139 ODI मैचों में पाकिस्तान टीम की कमान संभाली।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.