विस्तारAdd as a preferredsource on googleबेमेतरा जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सख्ती दिख रही है। तीन दिसंबर 2025 को ग्राम बैजी शुल्क नाके के पास एक ट्रक पलटा था। इस ट्रक से सरिया के नीचे छिपा गांजा बरामद हुआ था। मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध गांजा परिवहन करते समय तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था, जिससे ट्रक पलट गया। घटना के बाद से फरार चल रहे ट्रक चालक को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला ने यह जानकारी दी।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंराष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पलटे ट्रक (सीजी 04 एम 6804) में संदिग्ध सामग्री मिली थी। तलाशी लेने पर प्लास्टिक पैकेट में 83 किलो 950 ग्राम गांजा निकला था। इसकी कीमत करीब 8.39 लाख रुपये आंकी गई। इसके साथ ही 30 लाख रुपये कीमत का ट्रक और सरिया भी जब्त किया गया।विज्ञापनविज्ञापनपुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी लाला चर्मकार (31), रीवा निवासी, कबीरधाम जेल में बंद है। वह एक अन्य गांजा तस्करी मामले में वहां कैद था। पुलिस ने न्यायालय से पेशी वारंट प्राप्त कर उसे 18 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जांच में सामने आया कि तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण ट्रक पलटा था।
बेमेतारा जिले में मादक पदार्थों पर पुलिस की कार्रवाईः गांजा जब्त करने के बाद ट्रक चालक गिरफ्तार
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.