Achira News Logo
Achira News

बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया, 400 करोड़ का आंकड़ा पार

NDTV India
बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया, 400 करोड़ का आंकड़ा पार
Full News
Share:

नई दिल्ली:सनी देओल की बॉर्डर का 28 साल पहले जो जलवा देखने को मिला था. वह जलवा अब 29 साल बाद 5 गुना ज्यादा बढ़ चुका है. ऐसा हम नहीं बल्कि 10 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कह रहा है, जो 300 करोड़ भारत में पार हो चुका है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 400 करोड़ के करीब है. वहीं 11वें दिन भी फिल्म का मोमेंटम जारी रहता हुआ दिखने वाला है. हालांकि वीकेंड के मुकाबले बॉर्डर 2 की कमाई कम होगी. लेकिन 300 के बाद अब बॉर्डर 2 का अगला स्टॉप 400 करोड़ होता हुआ दिखने वाला है, जिसका अंदाजा एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है.बॉर्डर 2 की 10 दिन की कमाईबॉर्डर 2 ने पहले दिन इसने 30 करोड़ रुपए कमाए और दूसरे दिन यानी शनिवार को 36.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कियाय. तीसरे दिन फिल्म ने 54.5 करोड़ रुपए कमाए, जबकि चौथे दिन यह आंकड़ा 59 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. पांचवें दिन 20 करोड़ और छठे दिन 13 करोड़ की कमाई रही. सातवें दिन यह आंकड़ा 11.25 करोड़ रुपए तक गिर गया. पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 224.25 करोड़ रुपए रहा. दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन फिल्म ने 12.53 करोड़, नौवें दिन 20.17 करोड़ कमाए और 10वें दिन 24.22 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. इसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 301.89 करोड़ हो गया है.ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 9 : भारत की अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बनीं बॉर्डर 2, सनी देओल की फिल्म ने 9वें दिन उरी- वॉर 2 सबको छोड़ा पीछेView this post on InstagramA post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)11वें दिन एडवांस बुकिंग में कर ली है इतनी कमाईबॉर्डर 2 की कमाई वीकडेज में भी जारी है. लेकिन बात की जाए वीकेंड के मुकाबले की तो वह कम होता हुआ दिखने वाला है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 2 बजे तक एडवांस बुकिंग में 36 लाख वसूल ली है. जबकि शाम तक यह आंकड़ा 1 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है. जबकि मंडे टेस्ट में कमाई 7 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है.बॉर्डर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट13 जून 1997 में रिलीज हुई सनी देओल की बॉर्डर को 12 करोड़ के बजट में बनाया गया था. वहीं 179 मिनट की फिल्म ने 66.70 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. इसके चलते बॉर्डर 2 ने इसके 5 गुना ज्यादा कमाई अपने नाम कर ली है. हालांकि बजट की बात करें तो सनी देओल की फिल्म को 250 करोड़ का बताया जा रहा है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: NDTV India

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया, 400 करोड़ का आंकड़ा पार | Achira News