Achira News Logo
Achira News

बॉर्डर 2: भावनाओं से भरी एक युद्ध फिल्म रिकॉर्ड तोड़ती है

Navbharat Times
बॉर्डर 2: भावनाओं से भरी एक युद्ध फिल्म रिकॉर्ड तोड़ती है
Full News
Share:

जेपी दत्ता की 1997 की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल 'बॉर्डर 2' को रिलीज हुए 12 दिन गुजर चुके हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 12 दिनों के भीतर अच्छी कमाई की है। हालांकि, कमाई की रफ्तार अब कम होती दिख रही है लेकिन इमोशंस से भरी ये वॉर फिल्म अब तक कई रेकॉर्ड्स को धराशायी कर चुकी है। ऑपरेशन चंगेज खान पर आधारित ये फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच हुई युद्ध की कहानी है जिसमें भारतीय सेना ने अपना पराक्रम खूब दिखाया था।साल 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है ये फिल्म 'बॉर्डर 2' में तीनों मोर्चों जल, थल और आकाश में लड़ी गई। इस फिल्म में होशियार सिंह (वरुण धवन) आर्मी में है, निर्मलजीत सिंह (दिलजीत दोसांझ) एयरफोर्स का पायलट है और महेंद्र रावत (अहान शेट्टी) ने नौसेना की कमान संभालता है। ये तीनों दोस्त हैं और एक ही अकैडमी से ट्रेनिंग ले चुके हैं। वहीं फतेह सिंह (सनी देओल) इनके मेंटॉर हैं।'बॉर्डर 2' की कहानीऑपरेशन चंगेज़ खान पर आधारित , जिसने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध को जन्म दिया। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं। फिल्म की शुरुआत में दिखाया जाता है कि सैनिक अपने परिवारों के साथ शांति भरी जिंदगी जीते नजर आते हैं और फिर शुरुआत होती है सीमा पर बढ़ते तनाव की। देखते ही देखते पूरा माहौल बदल जाता है और जंग की शुरुआत हो जाती है और यहां से शुरू होती है जवानों की असली परीक्षा। मोर्चे पर डंटे इन फौजियों को कहानी लोगों को खूब पसंद आई है।सोमवार जितनी ही मंगलवार को भी 'बॉर्डर 2' ने की कमाईsacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने दूसरे मंगलवार को सोमवार जितनी ही करीब 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 286.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।वरुण धवन के करियर की पहली बड़ी फिल्मइस फिल्म 'बॉर्डर 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 11 दिनों में 335.75 करोड़ रुपये की कमाई की। 12 दिनों में ये कलेक्शन करीब 340 करोड़ के करीब हो चुकी है। ये फिल्म जहां 'गदर 2' के बाद सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे अधिक कमाऊ फिल्म है, वहीं ये वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की पहली सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है।वरुण धवन की फिल्में1. बॉर्डर 2- ₹286.75 करोड़2. दिलवाले - ₹148.42 करोड़3. जुड़वा 2 - ₹138.55 करोड़4. बद्रीनाथ की दुल्हनिया- ₹117.89 करोड़5. एबीसीडी 2- ₹106.12 करोड़6. जुग-जुग जीयो - ₹ 85.41 करोड़7. कलंक - ₹ 84.6 करोड़8. सुई धागा - मेड इन इंडिया ₹ 79.07 करोड़9. हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया- ₹76.81 करोड़10. स्ट्रीट डांसर 3डी- ₹73.97 करोड़दिलजीत दोसांझ की टॉप फिल्में1. बॉर्डर 2 - ₹286.75 करोड़2. गुड न्यूज़- ₹205.09 करोड़3. क्रू- ₹ 81.95 करोड़4. उड़ता पंजाब - ₹60.33 करोड़5. सूरमा - ₹32.04 करोड़6. अर्जुन पटियाला- ₹ 8.65 करोड़7. सूरज पे मंगल भारी- ₹3.3 करोड़

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बॉर्डर 2: भावनाओं से भरी एक युद्ध फिल्म रिकॉर्ड तोड़ती है | Achira News