सुपरहिट वॉर फिल्म बॉर्डर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद इसके निर्माता-लेखक निधि दत्ता ने बॉर्डर 3 और आने वाली अन्य वॉर फिल्मों को लेकर बड़ा खुलासा किया है.एनडीटीवी से खास बातचीत में निधि ने बताया कि बॉर्डर 3 की कहानी काफी समय से उनके दिमाग में थी और इस प्रोजेक्ट को लेकर टी-सीरीज़ प्रमुख भूषण कुमार से करीब डेढ़ साल पहले कमिटमेंट किया जा चुका था. निधि दत्ता ने कहा, “यह कहानी हमारे दिमाग में पहले से थी. पिछले दो महीनों से इस पर काम तेज़ी से चल रहा है. भूषण जी ने जैसे ही इसका ऐलान किया, हम चाहते हैं कि बहुत जल्द इससे जुड़े और भी बड़े अपडेट्स साझा किए जाएं.”ये भी पढ़ें:2026 में नेटफ्लिक्स पर दिखेंगी ये तीन शानदार फिल्में, सैफ अली खान की फिल्म का टीजर देख नहीं होगा इंतजारउन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बॉर्डर 3 की कहानी लगभग लॉक हो चुकी है और इस बार सीक्वल में ज्यादा देरी नहीं होगी. “बॉर्डर 2 इसलिए बनने में समय लगा क्योंकि हमें सही कहानी नहीं मिली थी. लेकिन इस बार हमारे पास कहानियां पहले से हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसमें उतना समय लगेगा,” उन्होंने कहा. निधि दत्ता ने यह भी खुलासा किया कि वह फिलहाल बॉर्डर 3 के अलावा दो और आर्म्ड फोर्सेस आधारित फिल्मों पर काम कर रही हैं. “तीनों प्रोजेक्ट्स भूषण जी के साथ हैं और उन्हें ग्रीनलाइट मिल चुकी है. हम सभी पर काम कर रहे हैं और जल्द ही दर्शकों को इनके बारे में और सुनने को मिलेगा,” उन्होंने बताया.सनी देओल को लेकर टाला सवाल, फिर दिया बड़ा संकेतनिधि दत्ता से जब पूछा गया कि बॉर्डर 3 के अलावा जिन अन्य वॉर फिल्मों पर वह काम कर रही हैं, क्या उनमें भी सनी देओल नजर आएंगे, तो वह इस सवाल को टालती हुई नजर आईं. संभवतः वह दर्शकों के लिए रखे गए सरप्राइज एलिमेंट को खराब नहीं करना चाहती थीं. हालांकि, जब उनसे इस पर ज्यादा जोर दिया गया तो उन्होंने कहा, “सनी सर… सनी सर, क्या भारत की रक्षा सनी देओल के बिना कोई कर सकता है? यही सच्चाई है.” दबे शब्दों में ही सही, लेकिन निधि दत्ता ने यह संकेत दे दिया कि सनी देओल सिर्फ बॉर्डर 3 में ही नहीं, बल्कि उनके अन्य आगामी वॉर प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ सकते हैं.‘हम सब रो रहे हैं': पिता और मां को लेकर भावुक हुईं निधिबॉर्डर 2 की सफलता से दत्ता परिवार भावनात्मक रूप से अभिभूत है. निधि दत्ता ने बताया कि इस फिल्म की कामयाबी से उनके पिता, दिग्गज निर्देशक जे.पी. दत्ता और उनकी मां, अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी बेहद भावुक हैं. निधि ने कहा, “मेरे पापा रो रहे हैं, मेरी मम्मी रो रही हैं, हम सब रो रहे हैं. यह हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह बहुत बड़ा इमोशन है. मेरे पापा ने बॉर्डर बनाई थी और अब जब दर्शकों ने इसे इतना प्यार दिया है, तो यह हमारे पूरे परिवार के लिए बेहद भावुक पल है.” निधि के अनुसार, बॉर्डर फ्रेंचाइज़ी को आगे बढ़ाना उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि अपने पिता की विरासत को आगे ले जाने जैसा है, जिससे पूरा परिवार भावुक और गर्वित है.
बॉर्डर 3: निधि दत्ता ने कहानी की प्रगति और आने वाले अपडेट का खुलासा किया
NDTV India•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: NDTV India
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.