Achira News Logo
Achira News

बरेली में अवैध खनन के बीच खनन माफिया ने प्रशासन के दल पर किया हमला

ABP News
बरेली में अवैध खनन के बीच खनन माफिया ने प्रशासन के दल पर किया हमला
Full News
Share:

उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान खनन माफियाओं ने प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया. माफियाओं ने कार्रवाई के बीच न सिर्फ गाड़ियों को छुड़ाने की कोशिश की, बल्कि टीम पर पथराव कर माहौल तनावपूर्ण बना दिया. इस मामले में अब तक तीन ट्रैक्टर ट्रॉली और दो लोडर जब्त किए गए हैं. ख़बर के मुताबिक बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के बुखारा मोड़ के पास प्रशासन की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची थी, जहां टीम को 15-20 ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध खनन करते दिखाई दी. अधिकारियों को देखकर मौके पर मौजूद चालक फरार हो गए, जिसके बाद टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया. प्रशासन की टीम जब आगे बभिया गांव के पास से गुजर रही थी तभी वहां खनन माफियाओं ने टीम को घेर लिया और सरकारी वाहन पर पथराव करना शुरू कर दिया और सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की. आरोपियों ने इस दौरान टीम के साथ धक्का-मुक्की भी की, जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया. पूछताछ में पकड़े गए चालक ने बताया कि वो कृपाल सिंह और महेश के नेतृत्व में रात के समय अवैध खनन करता है. इसके बाद टीम ने दोबारा छापेमारी की, जहां 10-15 ट्रैक्टर-ट्रॉली खनन में लिप्त पाए गए. टीम ने दो वाहनों को कब्जे में लिया, लेकिन आरोपी कृपाल सिंह अपने साथियों के साथ एक ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार हो गया. प्रशासन की टीम ने आरोपियों का पीछा करते हुए करीब 5 किलोमीटर दूर एक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया. अब तक खनन माफियाओं पर हुई कार्रवाई में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो लोडर जब्त किए जा चुके हैं. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बरेली में खनन माफिया काफी सक्रिय हैं और कार्रवाई के दौरान अक्सर विरोध की घटनाएं सामने आती हैं. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. डीएम बरेली अविनाश सिंह ने कहा कि मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यूपी के सामाजिक समीकरण पर BJP की नजर, कुर्मी बिरादरी के पंकज चौधरी के बाद चला एक और दांव भीम मनोहर 20 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में काम कर रहे हूं. यूपी के बरेली की गतिविधियों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजित मुद्दों पर लिखते रहे हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बरेली में अवैध खनन के बीच खनन माफिया ने प्रशासन के दल पर किया हमला | Achira News