Achira News Logo
Achira News

बारिश का कहरः जलभराव के कारण दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर लगा जाम

Dainik Jagran
बारिश का कहरः जलभराव के कारण दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर लगा जाम
Full News
Share:

शुक्रवार सुबह शुरू हुई वर्षा शाम तक होती रही। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक 62.5 एमएम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान विभागीय बदइंतजामी का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ा। पानी निकासी न होने की वजह से हुए जलभराव से दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन रेंग रेंगकर आगे बढ़े। 10 मिनट की दूरी को तय करने में लोगों को एक घंटे लग गए। वर्षा के दौरान बल्लभगढ़ बस अड्डा के सामने दिल्ली आगरा राजमार्ग ने तालाब जैसा रूप ले लिया। जलजमाव के बीच निकलते वाहन। जागरण हाईवे पर कई जगह दो फीट तक पानी भर गया। कहीं-कहीं तो सड़क ने तालाब जैसी शक्ल ले ली। हालात ऐसे बने कि जलभराव के कारण सुबह से देर शाम तक हजारों वाहन जाम में ही फंसे रहे। सेक्टर से लेकर कालोनियों में भी खूब जलभराव दिखाई दिया। Kal Ka Mausam: रेनकोट-छाता निकाल लें! जम्मू-कश्मीर में 8 अगस्त से झमाझम बारिश का दौर शुरू, 9 से 11 के बीच अलर्ट Gurugram Rain: 100 करोड़ के फ्लैटों वाला गोल्फ कोर्स रोड पानी में डूबा, झमाझम बारिश में गुरुग्राम की खुली पोल

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.