Achira News Logo
Achira News

बारिश के दिन आपके नाश्ते को मसालेदार बनाने के लिए पकोड़ा की 5 किस्में

Aaj Tak
बारिश के दिन आपके नाश्ते को मसालेदार बनाने के लिए पकोड़ा की 5 किस्में
Full News
Share:

बारिश का मौसम आते ही सबसे पहले गरमा-गरम चाय और कुरकुरे पकौड़ों की याद आती है. अगर हर बार सिर्फ आलू या प्याज के पकौड़े बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार एक ही बैटर से 5 तरह के कुरकुरे पकौड़े तैयार करें. मानसून में अगर स्पेशल पकौड़ा प्लैटर मिल जाए तो मजा डबल हो जाता है, एक तरह के पकौड़े खाकर अक्सर लोग बोर हो जाते हैं, ऐसे में अलग-अलग तरीके के पकौड़े सबको अच्छे लगते हैं. आलू , प्याज, शिमला मिर्च, पनीर और हरी मिर्च से बना यह मिक्स पकौड़ा प्लैटर परिवार और मेहमानों दोनों को खूब पसंद आएगा. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए घर में मौजूद सामान्य सामग्री ही काफी है. अगर आपने कभी पकौड़ा प्लेटर नहीं बनाया है तो आप इस सिंपल रेसिपी को फॉलो करके बारिश में इसे बनाकर अपनी फैमिली को सरप्राइज कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि पकौड़ा प्लेटर कैसे बनाते हैं. सभी तरह के पकौड़ों को एक बड़ी प्लेट में सजाकर हरी चटनी, इमली की चटनी और गर्मागर्म मसाला चाय के साथ परोसें. बारिश के मौसम में यह मिक्स पकौड़ा प्लेटर पूरे परिवार की शाम को मजेदार बना देगा.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.