Achira News Logo
Achira News

बारिश के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, फरीदाबाद सबसे प्रदूषित बना हुआ है

Amar Ujala
बारिश के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, फरीदाबाद सबसे प्रदूषित बना हुआ है
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleराजधानी दिल्ली में बारिश की वजह से हवा बेहतर हुई है। बृहस्पतिवार को यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 137 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें बुधवार की तुलना में 95 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंदूसरी ओर, एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 164 दर्ज किया गया, जो हवा की मध्यम श्रेणी है। इस दौरान गुरुग्राम का एक्यूआई 154 और गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा का 148 दर्ज किया गया। नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 136 दर्ज किया गया।विज्ञापनविज्ञापनकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1500 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 4000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। शाम पांच बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 125.8 और पीएम2.5 की मात्रा 61.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। सीपीसीबी के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार रहेगी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बारिश के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, फरीदाबाद सबसे प्रदूषित बना हुआ है | Achira News