Achira News Logo
Achira News

बारिश से दिल्ली को मिली राहत, NCR में आई ओलावृष्टि

Amar Ujala
बारिश से दिल्ली को मिली राहत, NCR में आई ओलावृष्टि
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleदिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली और बारिश शुरू हो गई। दिनभर की चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है।और पढ़ेंTrending Videos#WATCH| Parts of Delhi receive rainfall accompanied by a hailstorm. Visuals from Dwarka.pic.twitter.com/8lc8o0c2FNविज्ञापनविज्ञापन— ANI (@ANI)May 5, 2026राजधानी के नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, बादली, छतरपुर, इग्नू, आयानगर और डेरामंडी जैसे इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। वहीं एनसीआर के गुरुग्राम में भी मौसम का असर देखने को मिला।#WATCH| Parts of Delhi receive rainfall accompanied by a hailstorm. Visuals around IGI Airport.pic.twitter.com/cW4Vm4i2Ky— ANI (@ANI)May 5, 2026हालांकि बारिश ने राहत के साथ-साथ कुछ परेशानियां भी बढ़ा दीं। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।मौसम विभाग ने पहले ही इस बदलाव को लेकर चेतावनी जारी की थी और लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।बारिश ने धोया प्रदूषण, 24 दिन बाद संतोषजनक हुई हवापिछले दिनों से बदलते मौसम का असर प्रदूषण पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में पूरे 24 दिन बाद हवा संतोषजनक श्रेणी में पहुंची है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 88 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 114 दर्ज किया गया, यह हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, गुरुग्राम में 104, ग्रेटर नोएडा में 89 और नोएडा में 86 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 73 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 3500 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 10500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 76.2 और पीएम2.5 की मात्रा 33.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि बुधवार को फिर से हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच जाएगी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बारिश से दिल्ली को मिली राहत, NCR में आई ओलावृष्टि | Achira News