Achira News Logo
Achira News

बेल का शरबत के साथ गर्मी को हराएँः एक स्वस्थ ग्रीष्मकालीन पेय

NDTV India
बेल का शरबत के साथ गर्मी को हराएँः एक स्वस्थ ग्रीष्मकालीन पेय
Full News
Share:

Bael Sherbet Recipe:गर्मियों का मौसम अपने साथ तेज धूप और लू का खतरा लेकर आता है. ऐसे में शरीर को ठंडा रखना औरडिहाइड्रेशनसे बचना बेहद जरूरी हो जाता है. बाजार में मिलने वाले ठंडे पेय भले ही तुरंत राहत दें, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स और ज्यादा शुगर शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं. ऐसे में हमारे ट्रेडिशनलदेसी ड्रिंक्सजैसे बेल का शरबत एक बेहतरीन और सेहतमंद विकल्प बनकर सामने आते हैं. बेल का फल न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि पाचन को दुरुस्त करता है और लू से बचाव में भी मदद करता है. अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है.बेल का शरबत क्यों है खास?बेल (वुड एप्पल) एक ऐसा फल है जो आयुर्वेद में कूलिंग सुपरफूड माना जाता है. इसमें नेचुरल कूलिंग गुण होते हैं जो शरीर के टेंपरेचर को बैलेंस रखते हैं. इसके अलावा:यह पेट को ठंडा रखता है.डिहाइड्रेशन से बचाता है.कब्ज और गैस जैसी समस्याओं में राहत देता है.शरीर को तुरंत एनर्जी देता है.गर्मियों में रोजाना एक गिलास बेल का शरबत पीना आपको लू के असर से काफी हद तक बचा सकता है.ये भी पढ़ें:आप भी है स्ट्रीट फूड लवर्स? जानें फूड प्वाइजनिंग से बचने के 10 गोल्डन रूल्स, हर बाहर खाने वाले को होने चाहिए पताघर पर बेल का शरबत बनाने की आसान विधिसामग्री:पका हुआ बेल फल - 1ठंडा पानी - 2-3 गिलासचीनी या गुड़ - स्वाद अनुसारकाला नमक - आधा चम्मचभुना जीरा पाउडर - आधा चम्मचपुदीना पत्ते (वैकल्पिक)बनाने की विधि:1. सबसे पहले बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लें.2. गूदे में थोड़ा पानी डालकर 10-15 मिनट के लिए भिगो दें.3. अब हाथ से मसलकर या चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं.4. इस मिश्रण को छान लें ताकि बीज और रेशे अलग हो जाएं.5. अब इसमें स्वाद अनुसार चीनी या गुड़ मिलाएं.6. काला नमक और भुना जीरा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.7. चाहें तो पुदीना पत्ते डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.ये भी पढ़ें:मई की तपिश में खराब हो सकती है तबीयत, जानें मौसम विभाग और डॉक्टरों की जरूरी सलाहलू से बचने में कैसे मदद करता है बेल का शरबत?बेल का शरबत शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक फाइबर और मिनरल्स शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है.ध्यान रखने वाली बातेंज्यादा मीठा न डालें, वरना फायदे कम हो सकते हैं.हमेशा पका हुआ बेल ही इस्तेमाल करें.शरबत ताजा बनाकर ही पिएं.अगर आप गर्मियों में खुद को हेल्दी और ठंडा रखना चाहते हैं, तो बेल का शरबत आपके लिए एक परफेक्ट देसी ड्रिंक है. यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि आपके शरीर को लू और गर्मी के दुष्प्रभाव से भी बचाता है.(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)मैं सुन रहा हूँ, क्या जानना चाहेंगे?

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: NDTV India

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बेल का शरबत के साथ गर्मी को हराएँः एक स्वस्थ ग्रीष्मकालीन पेय | Achira News