Achira News Logo
Achira News

बलात्कार की जांच में लापरवाही के लिए नोएडा पुलिस अधिकारी निलंबित

Amar Ujala
बलात्कार की जांच में लापरवाही के लिए नोएडा पुलिस अधिकारी निलंबित
Full News
Share:

जांच में लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक समेत दो निलंबितऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएं- डीसीपी सेंट्रल नोएडा से स्पष्टïीकरण व एसीपी की प्रारंभिक जांच होगीमाई सिटी रिपोर्टरनोएडा। युवती का धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस कमिश्नर ने कोतवाली फेज-3 के प्रभारी निरीक्षक पुनीत ङ्क्षसंह और जांच अधिकारी महिला एसआई प्रीति गुप्ता को निलंबित कर दिया है। वहीं डीसीपी सेंट्रल से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। एसीपी की प्रारंभिक जांच होगी। पुलिस कमिश्नर ने यह आदेश बृहस्पतिवार को जारी किया है।कोतवाली फेज-3 पुलिस से कुछ दिन पहले एक युवती ने शिकायत की थी कि युवक ने धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की और शादी का झांसा दिया। इसके बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इसके बाद आरोपी ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस मामले की गंभीरता को देखकर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने मंगलवार शाम को थाने का घेराव किया था और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस मामले का संज्ञान लिया और डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही एसीपी सेंट्रल नोएडा उमेश यादव को मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए थे। कोतवाली फेज-3 प्रभारी पुनीत कुमार सिंह और विवेचक उपनिरीक्षक प्रीति गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस मामले में उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं नहीं लगाई गईं थी।विज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बलात्कार की जांच में लापरवाही के लिए नोएडा पुलिस अधिकारी निलंबित | Achira News