राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक चौंकाने वाला मामला आया है। एक माता-पिता ने अपनी 4 साल की बेटी के अंगों में सूजन देखकर रेप की आशंका जताई। पुलिस और अस्पताल में हड़कंप मच गया लेकिन मेडिकल जांच और CCTV फुटेज के बाद सच्चाई कुछ और निकली। डॉक्टरों ने साफ किया कि बच्ची के साथ कोई गलत हरकत नहीं हुई थी। वह गंभीर डायबिटीज से पीड़ित थी। रक्त जांच में इसकी पुष्टि हुई कि सूजन का असली कारण बीमारी थी। यह जानकर परिवार और पुलिस ने राहत तो ली लेकिन इतनी छोटी उम्र में डायबिटीज का पता चलना हैरान कर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रविवार की है। जवाहरनगर थाना क्षेत्र के मौसम विभाग रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाले एक युवा दंपती अपनी 4 साल की बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। दंपती ने आशंका व्यक्त की कि उनकी बेटी के साथ किसी ने गलत हरकत की है। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी। जवाहरनगर थाना से जांच अधिकारी दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और छानबीन की। दंपती ने अस्पताल में भी यही बयान दिया कि उनकी बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। इस पर पुलिस का एक दल तुरंत दंपती के घर पहुंच गया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। उधर, श्रीगंगानगर जिला अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच शुरू हुई। मेडिकल ने पूरी तरह जांच के बाद खुलासा किया कि बच्ची के साथ कोई रेप नहीं हुआ है। उसके अंग में जो सूजन दिखाई दे रही थी। वह किसी गलत हरकत के कारण नहीं वरन डायबिटीज की वजह से हुई है। बच्ची के रक्त की जांच में डायबिटीज की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने बताया कि डायबिटीज के कारण ही बच्ची के प्राइवेट पार्ट में सूजन हो गई थी। यह पता चलने पर परिवार और पुलिस दोनों ने राहत की सांस ली। लेकिन 4 वर्षीय बच्ची में डायबिटीज का पता चलना सबको हैरान कर गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब दंपती से विस्तार से पूछताछ की गई तो पता चला कि उनके परिवार में कई सदस्य डायबिटीज से पीड़ित हैं। यह बीमारी उनके परिवार में अनुवांशिक रूप से चल रही है।
बलात्कार का संदेह दूरः राजस्थान में 4 वर्षीय लड़की को गंभीर मधुमेह का पता चला
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.