विस्तारFollow Usऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंपुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर फरार हुए बालक को बलौदा पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्णे जिले से हिरासत में लिया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।यह घटना 29 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे बलौदा थाना क्षेत्र में हुई। शिकायतकर्ता संदीप दास मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ तालाब के पास बैठा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते एक विधि से संघर्षरत बालक वहां आया। आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और चाकू से जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गया।विज्ञापनविज्ञापनसूचना मिलते ही थाना बलौदा स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर सक्रियता से तलाश की। इसके बाद टीम ने आरोपी बालक को महाराष्ट्र के पूर्णे जिले से दबोच लिया। विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 109(1), 296, 351(3), तथा 115(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
बलौदा पुलिस ने पुरानी दुश्मनी को लेकर घातक छुरा घोंपने के आरोप में लड़के को पुणे से गिरफ्तार किया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.