Achira News Logo
Achira News

बॉलीवुड फिल्मों'राजा शिवाजी'और'एक दिन'ने बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग रुझान दिखाए

Amar Ujala
बॉलीवुड फिल्मों'राजा शिवाजी'और'एक दिन'ने बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग रुझान दिखाए
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleरितेश देशमुख अभिनीत फिल्म 'राजा शिवाजी' और जुनैद खान की 'एक दिन' ने साथ में सिनेमाघरों में दस्तक दी। एक तरफ 'राजा शिवाजी' ने वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, वीकडे में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। वहीं, 'एक दिन' की हालत कमजोर है। आज मंगलवार को पांचवें दिन दोनों फिल्मों का कैसा हाल रहा? जानिएऔर पढ़ेंTrending Videosराजा शिवाजी- फोटो : सोशल मीडिया'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिसफिल्म 'राजा शिवाजी' ने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन शनिवार को इस फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को तीसरे दिन का कलेक्शन 12 करोड़ रुपये रहा। कल सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हुई थी। इस फिल्म ने कल चौथे दिन 5.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया।विज्ञापनविज्ञापनराजा शिवाजी- फोटो : सोशल मीडिया'राजा शिवाजी' का पांचवें दिन का कलेक्शनफिल्म 'राजा शिवाजी' आज पांचवें दिन भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज 2.51 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 42.01 करोड़ रुपये हो चुका है। जल्द ही यह 50 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। इस फिल्म का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 75 से 100 करोड़ रुपये है। इस फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, विद्या बालन और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे भी हैं।एक दिन ट्रेलर- फोटो : वीडियो ग्रैब'एक दिन' बॉक्स ऑफिसआमिर खान के बेटे एक्टर जुनैद खान और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब स्थिति में है। इस फिल्म ने 1.37 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिर शनिवार को दूसरे दिन 1.20 करोड़ और रविवार को 1.07 करोड़ रुपये कमाए। कल सोमवार को इसकी हालत और भी खराब हो गई और कलेक्शन सिर्फ 23 लाख रुपये रहा। आज मंगलवार पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। फिल्म 'एक दिन' को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। यह रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है। मगर दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई है। यही हाल रहा तो जल्द ही टिकट खिड़की से विदा ले लेगी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बॉलीवुड फिल्मों'राजा शिवाजी'और'एक दिन'ने बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग रुझान दिखाए | Achira News