निजी स्कूल स्वयं करेंगे विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांचऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंआज होंगी परीक्षाएं समाप्त , 31 मार्च को जारी होगा परिणामसंवाद न्यूज एजेंसीबिलासपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका क्लस्टर स्तर पर जांची जाएगी।क्लस्टर स्तर पर संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य की निगरानी में यह कार्य किया जाएगा। इन तीनों कक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए जाते हैं, लेकिन उत्तर पुस्तिका की जांच आसपास के स्कूलों या फिर खंड स्तर पर की जाती थी। इस बार विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका की जांच क्लस्टर स्तर पर की जाएगी। एक मुख्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के तहत आने वाली प्राइमरी, माध्यमिक और उच्च पाठशालाओं के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका संबंधित क्लस्टर स्कूल में जांची जाएगी। वहीं, यदि किसी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के तहत कोई भी उच्च पाठशाला नहीं आती हैं, तो उनके विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका किसी अन्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चेक होगी। पेपरों की चेकिंग उस क्लस्टर स्कूल के प्रधानाचार्य की देखरेख में की जाएगी। शिक्षा विभाग ने यह निर्णय नई शिक्षा नीति और परीक्षा परिणाम में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है। वहीं, निजी स्कूलों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्वयं उसी निजी स्कूल द्वारा किया जाएगा। बता दें कि इन कक्षाओं की परीक्षाएं 9 मार्च से शुरू हुई। तीसरी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 16 मार्च को खत्म हुई। आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च को समाप्त होंगी। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 31 मार्च को जारी होगा।उपनिदेशक प्रांरभिक शिक्षा विभाग नरेश चंदेल ने कहा कि इस बार तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका क्लस्टर स्तर पर जांची जाएगी। जिले के सभी प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के आदेश दे दिए गए हैं।विज्ञापनविज्ञापन
बिलासपुर जिले के निजी स्कूल कक्षा III, V और VIII के लिए छात्र उत्तर पुस्तिकाओं का सत्यापन करेंगे
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.