Achira News Logo
Achira News

बिलासपुर में ₹77,000 की बकरी चोरी मामले में दो गिरफ्तार

Amar Ujala
बिलासपुर में ₹77,000 की बकरी चोरी मामले में दो गिरफ्तार
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleछत्तीसगढ के बिलासपुर में किसान के घर के कोठे से करीब 37 बकरी-बकरा चोरी के मामले मे खुलासा हुआ है। मामले में दो आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार किया है अन्य की तलाश जारी है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंदरअसल चकरभाठा थाना क्षेत्र में कुछ दिनो पहले हुई बकरी-बकरा चोरी मामले मे पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राम सेवार और ग्राम सारधा से 37 बकरी-बकरा चोरी किए थे जिनकी कीमत करीब 77 हजार रुपये बताई गई है। चकरभाठा पुलिस के अनुसार 15 मार्च को प्रार्थी थाने पहुचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई।विज्ञापनविज्ञापनजांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिनके आधार पर कुछ संदिग्धों लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। जिसमे हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू (18 वर्ष) और नजीर खान उर्फ मजीद खान (20 वर्ष) शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बकरों में से 4 नग को काटकर बेचे जाने की जानकारी पर कार्रवाई करते हुए 4 हजार रुपये की बिक्री रकम भी जप्त की है। वही बाकी पशुओं की तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया है।साथ ही इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बिलासपुर में ₹77,000 की बकरी चोरी मामले में दो गिरफ्तार | Achira News