महाराष्ट्र के वाशिम से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां 3 युवकों ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए गणेशजी की मूर्ति के पैरों के पास अश्लील वीडियो का QR code स्कैनर चिपका दिया. वाशिम शहर के काले फाइल नामक इलाके के जय भवानी गणेश उत्सव मंडल ने गणेशजी की मूर्ति की स्थापना एक बड़े पंडाल में की थी, 18 सितंबर को मंडल के कुछ सदस्यों को मूर्ति के पैरों के पास QR कोड स्कैनर लगा दिखाई दिया, सदस्यों ने उसे स्कैन किया तो उनके होश उड़ गए, स्कैन करने के बाद टेलीग्राम का एक ग्रुप खुला और उसमे porn वीडियो की लिंक दिखाई दी. मंडल के वरिष्ठ सदस्यों को इसकी जानकारी दी गई, उन्होंने भी कोड को स्कैन किया तो अश्लील वीडियो की लिंक सामने आई, तुरंत मंडल के कुछ सदस्य वाशिम शहर पुलिस स्टेशन पहुंचे और थानेदार को मामले से अवगत कराया, पुलिस के अधिकारी अपने टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे. मामला गंभीर था, परिसर मे लगे CCTV खंगाले गए. गणेशजी के पंडाल के पास लगे CCTV में दिखाई दिया कि 17 सितंबर की रात 11 बजे के करीब 2 बाइक सवार 3 युवक पंडाल आए थे. उसमें से एक युवक गणेशजी की मूर्ति के पास बैठता दिखा और वही स्कैनर चिपका देता है. कुछ ही समय के बाद दूसरा युवक उसे देखने पंडाल के पास आता है, इसके बाद दोनों युवक बड़े आराम से वहां से चले जाते हैं. मंडल के अध्यक्ष ने पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. मामले की जानकारी जिले के एसपी निकेश खाटमोडे को दी गई, उनके मार्गदर्शन मे आगे की जांच करते हुए परिसर के अन्य CCTV खंगाले गए, और पुलिस को वह 3 युवक मिल गए. आरोपियों की पहचान तन्मय मुधाल, युगंदर अफूने और सुबोध के रूप में हुई है. तीनों की उम्र 19 से 20 वर्ष की है. पुलिस ने तीनों को हिरासत मे लिया और पूछताछ की, तो उन्होंने जुर्म कुबूल किया. पुलिस उपविभागीय अधिकारी (SDPO) रामेश्वर पवार ने बताया की, आरोपियों का QR कोड स्कैनर लगाने के पीछे का कारण पैसे कमाना था, जो कोई भी स्कैनर को स्कैन करता वह सीधे टेलीग्राम ग्रुप मे ऐड होता और उसमे गंदी वीडियो शुरू हो जाती, स्कैन करने के बाद आरोपियों को 10 से 15 रुपये मिलते, इन आरोपियों ने शहर मे ही स्थित एक हनुमान मंदिर और कॉलेज के बाहर भी ऐसे ही स्कैनर लगाए होने की बात भी पुलिस को बताई है. वाशिम शहर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हे कोर्ट मे पेश किया जहाँ कोर्ट ने तीनो आरोपियों को आज शाम तक PCR दिया है.
बेशर्म कृत्यः महाराष्ट्र के वाशिम में गणेश जी की मूर्ति के पास अश्लील वीडियो लिंक साझा किए गए
Aaj Tak•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.