Besan Milk Benefits:आज-कल लोग अपनी लाइफ में सही खानपान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। सुबह से रात तक की भागदौड़ शरीर में थकान, कमजोरी और एनर्जी की कमी पैदा कर देती है। ऐसे में लोग ऐसे पौष्टिक ड्रिंक की तलाश में रहते हैं जो जल्दी ताकत दे और सेहत को भी मजबूत बनाए। बेसन वाला दूध इसी जरूरत को पूरा करता है। स्वाद में रबड़ी जैसा यह ड्रिंक पीते ही शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है। इसे आप सुबह नाश्ते में या शाम की स्नैक्स के साथ आसानी से शामिल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसे पीने के फायदे और बनाने के तरीके के बारे में... हड्डियों और दांतों को बनाए मजबूत दूध कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूती बना देता है। जब इसमें बेसन मिलाया जाता है, तो इसका असर और ज्यादा बढ़ जाता है। यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद होता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक बेसन वाला दूध डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसमें पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस रखने में मदद कर सकते हैं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसे सुबह और शाम लिया जा सकता है। वजन को कंट्रोल करने में मददगार बेसन में प्रोटीन और फाइबर मौजूद होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की इच्छा कम हो जाती है। जो लोग वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, उनके लिए यह ड्रिंक काफी फायदेमंद है। स्किन और बालों के लिए फायदेमंद बेसन को स्किन के लिए बेस्ट माना जाता है, लेकिन जब इसे दूध के साथ पिया जाता है तो यह शरीर को अंदर से पोषण देता है। इससे स्किन में नमी बनी रहती है और बाल मजबूत व चमकदार बने रहते हैं। डाइजेशन को बनाए मजबूत फाइबर से भरपूर बेसन पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। दूध के साथ मिलकर इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।
बेसन दूध के पोषण संबंधी लाभों को खोलेंः सभी उम्र के लिए एक पावर-पैक पेय
Republic Bharat•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Republic Bharat
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.