Achira News Logo
Achira News

बेहतर डिस्प्ले सुविधाओं के साथ आईफोन 18 के 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है

Aaj Tak•
बेहतर डिस्प्ले सुविधाओं के साथ आईफोन 18 के 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है
Full News
Share:

iPhone 18 Pro Max और अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo पेश किया. वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 को लॉन्च नहीं किया गया. अब इस फोन को लेकर नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 को 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो Apple iPhone 18 को फरवरी से अप्रैल 2027 के बीच लॉन्च कर सकता है. मार्च में इसकी लॉन्चिंग होने की ज्यादा उम्मीद है. इसके साथ iPhone 18e और iPhone Air 2 भी पेश किए जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि कंपनी नवंबर 2026 के आखिर तक इस फोन का प्रोडक्शन शुरू कर सकती है. हालांकि, Apple ने अभी तक लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. फोन के फीचर्स की बात करें तो iPhone 18 में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन दिया जा सकता है. इसका मतलब है कि फोन में स्क्रॉलिंग और गेमिंग पहले से ज्यादा स्मूद हो सकती है. इसके अलावा डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी बेहतर होने की उम्मीद है. डिजाइन की बात करें तो इसमें पहले जैसा Dynamic Island मिल सकता है. यानी इस बार स्टैंडर्ड मॉडल में Dynamic Island का साइज छोटा होने की उम्मीद कम है. iPhone 18 का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका प्रोसेसर हो सकता है. इसमें नया A20 चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे 2nm टेक्नोलॉजी पर बनाया जाएगा. इससे फोन की स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है. इसके अलावा RAM में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है. अभी iPhone 17 में 8GB RAM मिलती है, जबकि iPhone 18 में 9GB या 12GB RAM दी जा सकती है. इससे एक साथ कई ऐप चलाने और AI फीचर्स इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी. फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है. इसमें 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है. वहीं, फ्रंट कैमरा 18MP या 24MP का हो सकता है. इसके अलावा फोन में बड़ी बैटरी, C2 मॉडेम और iOS 27 मिलने की उम्मीद है. नए सॉफ्टवेयर के साथ Siri को भी पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाया जा सकता है. कीमत की बात करें तो iPhone 18 की भारत में शुरुआती कीमत करीब 79,900 रुपये से 99,900 रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, अलग-अलग रिपोर्ट्स में कीमत को लेकर अलग-अलग दावे किए गए हैं. फोन 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है. फिलहाल ऐपल ने कीमत और फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.