Achira News Logo
Achira News

बहादुरगढ़ कराटे अकादमी ने राष्ट्रीय विद्यालय खेलों में तीन पदक जीते

Amar Ujala
बहादुरगढ़ कराटे अकादमी ने राष्ट्रीय विद्यालय खेलों में तीन पदक जीते
Full News
Share:

बहादुरगढ़। 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलों की कराटे प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इसमें 56 किलोग्राम भार वर्ग में सोनिका ने स्वर्ण पदक जीता। 74 किलो में गगनदीप माथुर ने रजत व 54 किलो में प्रथम तहलान ने कांस्य पदक हासिल किया।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंपुणे के बारामती में 26 से 29 जनवरी को 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलों की अंडर-19 लड़के व लड़कियों की कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बहादुरगढ़ कराटे टेम्पल के कोच इशांत राठी ने बताया कि उनकी अकादमी से इस वर्ष भी खिलाड़ी नेशनल खेलों से 3 पदक जीतकर लाए हैं।विज्ञापनविज्ञापनसोनिका के पिता घनश्याम व माता दीपा ने खुशी जाहिर की। पिछले वर्ष भी गगन दीप माथुर ने स्कूली खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। गगन के पिता नीरज माथुर व प्रथम के पिता संदीप तहलान ने भी दोनों खिलाड़ियों की जीत पर खुशी जताई। तीनों खिलाड़ियो का अकादमी में पहुंचने पर स्वागत किया गया।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बहादुरगढ़ कराटे अकादमी ने राष्ट्रीय विद्यालय खेलों में तीन पदक जीते | Achira News