दिल्ली से सटे गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर एक 'टास्क-बेस्ड' कोरियन लवर ऑनलाइन गेम के चक्कर में पड़कर बुधवार तड़के 2 बजे एक साथ बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां ऑनलाइन गेमिंग की आदी थीं और उनका परिवार इस लत के खिलाफ था। यह भी बताया जा रहा है कि उन्होंने मौत से पहले सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दो-तीन साल पहले ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई थी। वे एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं। तीनों लड़कियां रेगुलर स्कूल भी नहीं जाती थीं। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन से उस गेम का एक स्क्रीनशॉट भी बरामद किया है, जो वे खेलती थीं। इससे यह माना जा रहा है कि हो सकता है उन्होंने गेम के आखिरी टास्क को पूरा करने के लिए एक साथ सुसाइड किया है। हालांकि, पुलिस ने टास्क को लेकर सुसाइड की बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे की असल वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। तीनों लड़कियों के पिता चेतन कुमार ने कहा, ''उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि यह टास्क-बेस्ड गेम का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को ऑनलाइन गेम नहीं खेलने देने चाहिए। अगर हमें पता होता कि यह किस तरह का गेम है, तो हम उन्हें कभी खेलने नहीं देते।'' चेतन ने बताया, ''वे पिछले दो-तीन सालों से यह गेम खेल रही थीं। वे मुझसे कहती थीं कि वे कोरिया जाना चाहती हैं। मैं उनसे पूछता था, ‘कोरिया क्यों?।'' घटना कैसे हुई, यह बताते हुए पिता ने आगे कहा, ''बुधवार तड़के, लड़कियों ने मुझसे कहा कि उन्हें पानी पीने के लिए किचन में जाना है। वहीं से उन्होंने बिल्डिंग की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी।'' ''मैं हमेशा इसे एक नॉर्मल गेम समझता था। मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि वे किसी टास्क का हिस्सा थीं।'' न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लिखा था, “सॉरी, मम्मी-पापा। जिस गेम को आप हमसे छुड़वाना चाहते थे, अब आपको एहसास होगा कि हम उसे कितना प्यार करते थे। कोरियन (गेम) हमारी जिंदगी था।” हालांकि, पुलिस ने टास्क को लेकर सुसाइड की बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे की असल वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया, आज दिनांक 04.02.2026 को रात करीब 02.15 बजे पीआरवी द्वारा थाना टीलामोड़ में भारत सिटी में टावर बी-1 की नौवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 907 की बालकनी से तीन लड़कियों के कूदने और मौके पर ही मौत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। तीन बच्चियों क्रमश निशिका (16), प्राची (14), पाखी (12) पुत्रियां चेतन कुमार की ग्राउंड फ्लोर पर गिरने के कारण मृत्यु हो गई थी। उन्हें एम्बुलेंस से लोनी के अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा तीनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बहनों का दुखद अंतः ऑनलाइन गेम का जुनून घातक छलांग की ओर ले जाता है
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.