Achira News Logo
Achira News

बिहार उपचुनाव में हार के बाद राजद ने संगठनात्मक इकाइयों को भंग किया

Dainik Jagran
बिहार उपचुनाव में हार के बाद राजद ने संगठनात्मक इकाइयों को भंग किया
Full News
Share:

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बिहार में बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने आदेश जारी कर जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी ने केवल जिला और प्रखंड इकाइयों ही नहीं, बल्कि सभी प्रकोष्ठों की संगठनात्मक इकाइयों और अन्य संबद्ध समितियों को भी भंग कर दिया है। यह फैसला पूरे प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आरजेडी के आदेश में कहा गया है कि सभी स्तरों पर नई समितियों के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। नए पदाधिकारियों और संगठनात्मक ढांचे को तैयार करने के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जाएगी। हाल के दिनों में पार्टी के भीतर मतभेद और बयानबाजी की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद कई नेताओं ने संगठन और नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। ऐसे में इस फैसले को बड़े संगठनात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी कर रही है। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय और प्रभावी संगठन खड़ा करने पर जोर दिया जाएगा। फिलहाल पार्टी ने पुनर्गठन की समय-सीमा घोषित नहीं की है। हालांकि, संगठन में व्यापक फेरबदल के बाद अब नए पदाधिकारियों और समितियों की घोषणा पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.