Achira News Logo
Achira News

बिहार ओ. एफ. एस. एस. 11वीं प्रवेश 2026: पहली चयन सूची जारी

Amar Ujala
बिहार ओ. एफ. एस. एस. 11वीं प्रवेश 2026: पहली चयन सूची जारी
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleBihar OFSS 11th Admission 2026:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11वीं (इंटर) में नामांकन हेतु पहली चयन सूची जारी कर दी है। जिन छात्रों का नाम इस सूची में आया है, उन्हें 5 मई से 12 मई 2026 के बीच अपने आवंटित प्लस-टू स्कूल में दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी।और पढ़ेंTrending Videosछात्र अपनी चयन स्थिति ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, पहली सूची में चयनित सभी छात्रों को निर्धारित 8 दिनों के भीतर संबंधित स्कूल में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।विज्ञापनविज्ञापनएडमिशन प्रक्रिया और जरूरी निर्देशबिहार में कक्षा 11 में दाखिले के लिए OFSS पोर्टल के जरिए आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी। यह प्रक्रिया साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के छात्रों के लिए लागू है।बोर्ड ने स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन नामांकन से संबंधित डेटा OFSS पोर्टल पर अपडेट करें। इसके लिए अंतिम तिथि 13 मई 2026 निर्धारित की गई है।स्लाइड-अप और विकल्प संशोधन का मौकाजिन छात्रों को पहली सूची में सीट मिल गई है, लेकिन वे अपने आवंटित स्कूल से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए “स्लाइड-अप” प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत छात्र 5 मई से 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें बेहतर विकल्प मिलने की संभावना रहती है।वहीं, जिन छात्रों को अभी तक कोई सीट आवंटित नहीं हुई है, वे भी 12 मई तक अपने विकल्पों में बदलाव कर सकते हैं या नए विकल्प जोड़ सकते हैं। यह सुविधा भी OFSS वेबसाइट पर उपलब्ध है।हेल्पलाइन सुविधानामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी भी तकनीकी समस्या या जानकारी के लिए छात्र बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 और 0612-2230051 पर संपर्क कर सकते हैं।बिहार बोर्ड की यह प्रक्रिया छात्रों को पारदर्शी और आसान तरीके से इंटर में दाखिला दिलाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के भीतर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें, ताकि उनका एडमिशन सुरक्षित हो सके।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बिहार ओ. एफ. एस. एस. 11वीं प्रवेश 2026: पहली चयन सूची जारी | Achira News