बिहार के जमुई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बाइक से जा रहे नाबालिग लड़के और लड़की को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया. इसके बाद उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया. आरोपियों ने लड़की को बैड टच भी किया. पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है. मामले में पुलिस ने 3 को गिरफ्तार भी किया है. वहीं SIT जांच के भी आदेश दिए गए हैं. घटना 19 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में कुछ लोग सड़क पर बाइक सवार नाबालिग लड़के और लड़की को रोकते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर जमुई पुलिस सक्रिय हुई. जमुई के एसपी ने वायरल वीडियो और घटना की पुष्टि की है. पुलिस के मुताबिक दोनों पीड़ित नाबालिग हैं. पुलिस ने उनसे बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली है. उनके बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. घटना में 7 लोग शामिल हैं, पुलिस ने 7 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और 3 को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे और पूरा घटनाक्रम किस तरह हुआ. अधिकारियों के मुताबिक, घटना की वजह और आरोपियों से जुड़ी अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. नाबालिगों से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस पूरे घटनाक्रम की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है. जमुई में लड़का-लड़की के साथ भीड़ की तरफ से किए गए बर्ताव को लेकर जेडीयू की भी प्रतिक्रिया आई है. जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार है. यहां मॉब जस्टिस नहीं चल सकता. जिन लोगों ने ऐसा काम किया है, उनके ऊपर पुलिस एक्शन लेगी. वहीं बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि यह घटना शर्मनाक है. इसके दोषियों की पहचान पुलिस कर रही है. जो भी दोषी होंगे उनपर एक्शन होगा. मामले में नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन आरोपियों मिथिलेश, प्रमोद और गोलू कुमार को गिरफ्तार किया है. तीनों की उम्र 25 से 26 साल के बीच बताई जा रही है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इस मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर एक विशेष SIT (Special Investigation Team) का गठन किया गया है. एसआईटी का नेतृत्व SDPO दीप्ति मोनाली कर रही हैं. पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में नजर आ रहे आरोपियों की पहचान कर ली गई है. तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जमुई पुलिस ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को हटाने यानी टेकडाउन की कार्रवाई की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
बिहार के जमुई जिले में नाबालिग लड़के और लड़की को रोका गया और दुर्व्यवहार किया गयाः पुलिस ने जांच शुरू की
Aaj Tak•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.