Achira News Logo
Achira News

बिहार के नालंदा में कार दुर्घटना में तीन इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Live Hindustan
बिहार के नालंदा में कार दुर्घटना में तीन इंजीनियरिंग छात्रों की मौत
Full News
Share:

Nalanda Accident:बिहार के नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र स्थित एसएच 78, सरमेरा-बिहटा मार्ग पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने के बाद पानी भरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार में सवार इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। गौढ़ापर और सालेहपुर गांव के बीच हुए इस सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सभी चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे। मृतकों की पहचान 2024 बैच इलेक्ट्रिकल ब्रांच के छात्र कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के टेना गांव निवासी अखिलेश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र राहुल रंजन, जमुई जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सोलाहपुर गांव निवासी संजय कुमार के 24 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार और समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शम्भुपट्टी गांव निवासी निवासी राजीव कुमार सिंह के 25 वर्षीय पुत्र उत्सव कुमार सिंह के रूप में की गई। वहीं, घायलों में गयाजी जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी परमानन्द सिंह के पुत्र धीरज कश्यप तथा रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के भलुनी गांव निवासी प्रमोद राय के पुत्र शशिकांत कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो तेज रफ्तार कार चंडी से नूरसराय की ओर जा रही थी। अचानक कार सड़क पर दायें-बायें लहराते हुए फिल्मी अंदाज में हवा में उड़कर सड़क किनारे बबूल के पेड़ से टकरा गयी। टक्कर के बाद कार पानी भरे गड्ढे में गिर गयी। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर लोग दौड़े और घायलों की मदद शुरू की। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे ट्रक चालकों ने काफी तत्परता दिखाई। अपनी गाड़ी रोककर पानी में डूबे कार सवारों को बचाने का प्रयास करने लगे। किसी तरह उन्हें पानी में डूबी कार से बाहर निकाला। इनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस की मदद से बाकी चारों घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही दर्जनों छात्र अस्पताल में जमा हो गए। इस दौरान एक अन्य छात्र की मौत हो गई। बाकी बचे तीन घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल से भी तीनों को आगे रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के दौरान तीसरे छात्र की भी मौत हो गई। लोगों की मानें तो ट्रक चालक तत्परता नहीं दिखाते तो मौत का आंकड़ा बढ़ सकता था। यह पता नहीं चल पाया है कि कार किसकी थी और सभी छात्र कहां जा रहे थे। घायलों की हालत अभी ऐसी नहीं है कि कुछ बता सकें। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। कॉलेज परिसर में मातम पसरा है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बिहार के नालंदा में कार दुर्घटना में तीन इंजीनियरिंग छात्रों की मौत | Achira News