Achira News Logo
Achira News

बिहार के नालंदा में जबरन वसूली के पैसे देने से इनकार करने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ABP News
बिहार के नालंदा में जबरन वसूली के पैसे देने से इनकार करने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
Full News
Share:

बिहार के नालंदा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि गाय बेचने के बाद मिली रकम में से पांच हजार रुपये रंगदारी के तौर पर मांगे गए थे. रुपये देने से इनकार करने पर गांव के ही कुछ युवकों ने ट्रक चालक रंजन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है. आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव की बताई जा रही है. मृतक की पहचान गांव निवासी आमिरग प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक रंजन बिहार से बाहर ट्रक चलाता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था. वह शनिवार को गांव पहुंचा था. रविवार को उसने अपनी गाय बेची थी, जिसके बदले उसे अच्छी-खासी रकम मिली थी. परिजनों का आरोप है कि गाय बेचने की जानकारी मिलने के बाद गांव के ही कुछ लोगों ने रंजन से पांच हजार रुपये मांगे. परिवार का दावा है कि आरोपी इस रकम से शराब पार्टी करना चाहते थे. रंजन ने रुपये देने से इनकार कर दिया. आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने के बाद रंजन को गोली मार दी गई. गोली उसके सीने में लगी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर खुदागंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया है. हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया. लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलावाया. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.