पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने गुरुवार को लंबी राजनीतिक प्रतीक्षा के उपरांत बिहार विधान परिषद के विधिवत सदस्य बन गए। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दीपक प्रकाश को बिहार विधान परिषद की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह बिहार विधान परिषद वेश्म में संपन्न हुआ। इस मौके पर राज्यपाल निर्गत मनोनयन की अधिसूचना बिहार विधान परिषद के प्रभारी सचिव शंकर कुमार ने पढ़ी। नव मनोनीत सदस्य का कार्यकाल 16 मार्च 2027 तक होगा। कार्यक्रम में विधान परिषद के उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन राय, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं विधान परिषद के उपनेता (सत्तारूढ़ दल) संजीव कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दीपक प्रकाश को सदस्यता एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दीपक प्रकाश सदन की गरिमा एवं मर्यादा को बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। 'RJD का दौर खत्म, बांकीपुर में PK की जीत BJP को झटका', 80 साल के Ex-MLA ने समझाया सियासी गुना-भाग 'प्रशांत किशोर से लेंगे हर दिन के काम का हिसाब'; रामकृपाल यादव बोले- बांकीपुर की जनता हमारी ही रहेगी
बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद में शामिल हुए
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.