बिहार के बेगूसराय में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दरिंदो नें गैंगरेप के बाद एक महिला के प्राइवेट पार्ट में बुलेट और लकड़ी का टुकड़ा डालने जैसे घृणित अपराध को अंजाम दिया है. गुरुवार (11 जून) को चकिया थाना क्षेत्र में घटी इस घटना से जहां लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. वहीं घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों के अनुसार चकिया थाना पुलिस पर शिकायत करने पहुंची पीड़िता को डांट डपट कर भगा देने का आरोप है. इतना ही नहीं आरोपी द्वारा तीन महीने पहले भी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था, लेकिन उस समय भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. इस मामले में पुलिस के वरीय अधिकारियों ने जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बता दें कि इस घटना पर पुलिस तब एक्शन में आई जब महिला के मेडिकल जांच में प्राइवेट पार्ट से बुलेट और लकड़ी निकली. जिसकी पुष्टि पुलिस के वारिय अधिकारियों ने की. जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. बीती 11 जून की रात पीड़ित महिला जब शौच के लिए खेत में गई थी, तभी घात लगाए अपराधियों ने मिलकर पहले महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इतना ही नहीं दरिंदो ने महिला के प्राइवेट पार्ट में बुलेट और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना देने जब पीड़िता अपने परिवार के साथ चकिया थाना पहुंची तो आरोप है कि पहली बार पीड़िता को डांट डपट कर भगा दिया गया. मामले के सामने आने के बाद महिला की मेडिकल जांच कराई गई. घटना के बाद दोबारा जब महिला को दर्द की शिकायत हुई तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसके प्राइवेट पार्ट से कुछ बुलेट और लकड़ी निकली. जिसके बाद से ही पुलिस में खलबली मची हुई है. घटना के संबंध में पुलिस के वरीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है. इतना ही नहीं प्राइवेट पार्ट से सामान निकलने की पुष्टि करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रहने की बात कही है. सदर डीएसपी ने बताया है कि इस मामले में लापरवाही बरतने का साक्ष्य मिलने पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में बेगूसराय के सिविल सर्जन अशोक कुमार ने बताया कि मीडिया के द्वारा महिला के प्राइवेट पार्ट में कुछ समान मिलने की बात सामने आई है. इसके लिए सदर अस्पताल के डीएस के नेतृत्व में महिला डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही जानकारी दी जाएगी. फिलहाल इस मामले में जहां सभी आरोपी घटना के कई दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं. वहीं पीड़ित महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है. बेगूसराय गैंगरेप मामले पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "महिला के साथ जो दरिंदगी हुई है, बिहार में कानून व्यवस्था कहां है. सरकार में बैठे लोग और महिला सम्मान की बात करने वाले लोग कहां थे. मामले में अब तक FIR भी नहीं ली गई है. ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए." उन्होंने आगे कहा, "शासन प्रशासन को सबक लेना चाहिए कि अगर ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ा है तो हमारी माताएं बहने कैसे सुरक्षित रहेंगी. बेगूसराय गैंग रेप मामले पर जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा, "बेगूसराय की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है. प्रशासन ने इसको चुनौती के तौर पर लिया है. मामले में मेडिकल बोर्ड का गठन भी किया गया है. इसमें तीन नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है. बिहार में कानून का राज था, है और रहेगा. जो अपराधी हैं उनको उनके मंजिल तक पहुंचा दिया जाएगा."
बिहार के बेगुसराय में महिला से सामूहिक बलात्कार और क्रूरता से हमला
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.