छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से होने वाली है. 13 को नहाय-खाय है. अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है. ऐसे में छठ घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है. गुरुवार (05 नवंबर, 2026) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद पटना के छठ घाटों का निरीक्षण किया. तैयारियों को देखा. इस मौके पर उन्होंने दिशा-निर्देश भी दिए. सम्राट चौधरी ने लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर स्टीमर से नासरीगंज घाट से कलेक्ट्रेट घाट, गांधी घाट, पहलवान घाट, गुलबी घाट, चौधरी टोला घाट, पथरी घाट और गायघाट से भद्र घाट होते हुए महावीर घाट तक जायजा लिया. इस दौरान सीएम ने छठ घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बता दें कि पटना के छठ का काफी महत्व है. बिहार के कई जिलों से लोग पटना पहुंचते हैं. हर बार प्रशासन की कोशिश होती है कि इस महापर्व में व्रतियों को कोई दिक्कत नहीं हो. ऐसे में एक बार फिर सीएम ने निरीक्षण के दौरान कहा कि छठ व्रतियों के सुचारू आवागमन के लिए बैरिकेडिंग कराएं. सीएम गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुए छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा. छठ घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग करने की बात कही. उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान माइकिंग के माध्यम से छठ घाटों पर की गई व्यवस्थाओं एवं अन्य सूचनाओं के संबंध में छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को लगातार जानकारी दी जाए. सुगम ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिया ताकि घाट पर पहुंचने या आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पटना में गंगा नदी पर कुल 103 घाट हैं, जिसमें 91 सुरक्षित घाट हैं, 5 खतरनाक घाट हैं तथा 7 घाटों पर काम जारी है. सुविधाओं के बार में बताया गया कि 552 अस्थायी शौचालय, 450 अस्थायी यूरिनल, 400 अस्थायी चेंजिंग रूम, 13 यात्री शेड और 171 वाच टावर बनाए गए हैं. छठ घाटों पर पटना नगर निगम, नगर परिषद दानापुर एवं अन्य विभागों / कार्य एजेंसियों द्वारा की जा रही आवश्यक व्यवस्थाओं तथा सुरक्षात्मक प्रबंध के निरीक्षण, पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण हेतु 21 सेक्टर गठित कर पदाधिकारियों एवं अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा पटना नगर निगम के द्वारा 92 घाट एवं 103 तालाब (37 कृत्रिम एवं 66 स्थायी) को छठ महापर्व-2026 के लिए तैयार किया जा रहा है. अमित पांडेय, शिक्षा, बीपीएससी और समेत अन्य विभागों पर खास नजर रखते हैं.
बिहार के मुख्यमंत्री ने आगामी छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.