Achira News Logo
Achira News

बिहार के मुख्यमंत्री ने मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ पर 5,327 करोड़ रुपये के समुद्री अभियान के निर्माण का निर्देश दिया

Live Hindustan
बिहार के मुख्यमंत्री ने मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ पर 5,327 करोड़ रुपये के समुद्री अभियान के निर्माण का निर्देश दिया
Full News
Share:

पटना की तर्ज पर मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ पर मरीन ड्राइव का निर्माण जल्द शुरू होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को इसके स्थल का निरीक्षण किया और शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित मुंगेर (सफियाबाद)-बरियारपुर-घोरघट-सुल्तानगंज गंगा पथ एवं सुल्तानगंज- भागलपुर-सबौर गंगा पथ परियोजना की समीक्षा बैठक भी की। मुंगेर स्थित बबुआघाट पर बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने परियोजना की जानकारी दी। मुंगेर भागलपुर गंगा पथ को इस तरह बनाया जायेगा जो शहर सुरक्षा बांध के रूप में भी काम करे। परियोजना की लागत 5327 करोड़ है। इसमें सरकार 40% एवं निजी डेवलपर 60% निवेश करेगा। परियोजना के लिए 699.06 एकड़ भूमि की जरूरत है। सीएम ने बिहार योग विद्यालय में स्वामी निरंजनानंद सरस्वती से मुलाकात की। पादुका दर्शन आश्रम में भगवान के दर्शन कर आरती में शामिल हुए। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने सुल्तानगंज (भागलपुर) एवं अगुवानी घाट (खगड़िया) के बीच गंगा पर पहुंच पथ निर्माण कार्य एवं उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। समीक्षा बैठक में पुल एवं पहुंच पथ का निर्माण 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया। सीएम ने ने खगड़िया-सहरसा पथ (एसएच- 95) के उन्नयन, चौड़ीकरण की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने इसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य करते हुए दिसंबर 2026 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार भी थे। 1. सफियाबाद से सुल्तानगंज तक: गंगा नदी के समानांतर चार लेन कॉरिडोर चार वर्ष में बनेगा। कुल 42 किमी में 11.88 किमी एलिवेटेड होगा। 2. सुल्तानगंज-भागलपुर से सबौर तक: गंगा के समानांतर चार लेन कॉरिडोर बनेगा। 41.33 किमी लंबे कॉरिडोर में 10. 56 किमी एलिवेटेड होगा।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बिहार के मुख्यमंत्री ने मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ पर 5,327 करोड़ रुपये के समुद्री अभियान के निर्माण का निर्देश दिया | Achira News