पटना:बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 7 मई को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे है। पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। इसके पहले आज मंगलवार की शाम अचानक पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू दफ्तर पहुंच गए। जेडीयू दफ्तर में नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। नीतीश कुमार जेडीयू दफ्तर में 18 मिनट तक रहे। फिर दफ्तर से बाहर निकल गए।जेडीयू नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिल नीतीश ने की बातनीतीश कुमार ने इसके पहले कार्यकर्ताओं से मिले और उनका हाल जाना। साथ ही कार्यालय परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री डॉ अशोक चौधरी, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, रवींद्र प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, रत्नेश सादा, अनिल कुमार, परमहंस कुमार, डॉ. अमरदीप, जनाब अफजल अंसारी सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बता दें, नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री औरजदयू से विजय कुमार चौधरीऔर बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर था।मंत्रिमंडल विस्तार में BJP-JDU के कितने होंगे मंत्री?इधर, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच, सूत्रों का कहना है कि बिहार में 50-50 के फॉर्मूले पर मंत्रिमंडल का बंटवारा होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, 7 मई को भाजपा से 12, जदयू के 11, एलजेपी (आर) के 2, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी से एक-एक मंत्री पद की शपथ लेंगे। फिलहाल मंत्रियों की कुछ सीटें खाली रखी जाएंगी।दिल्ली में सीएम सम्राट ने की थी एनडीए नेताओं से मुलाकातइससे पहले मुख्यमंत्रीसम्राट चौधरी दिल्ली दौरेपर रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इन सभी नेताओं ने कैबिनेट विस्तार को लेकर हरी झंडी दे दी है।
बिहार के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के साथ करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.