बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग शुरू हो गई है. 19 सितंबर को जमुई जिले में जिस तरह से एक नाबालिग लड़की के साथ घटना हुई उसको लेकर पूरा विपक्ष एनडीए सरकार पर हमलावर है. सम्राट चौधरी के एक पुराने बयान को लेकर अब विपक्ष के नेता उनसे इस घटना पर इस्तीफा देने की मांग करने लगे हैं. दरअसल कुछ महीने पहले एक न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने कहा था कि आज अगर आपका दुश्मन नहीं है तो रात के 12 बजे खाना खाने के बाद घूमकर आइए, किसी ने छू दिया तो सम्राट चौधरी सुबह इस्तीफा दे देगा. सम्राट चौधरी के इसी बयान को लेकर अब कांग्रेस और आरजेडी की ओर से हमला बोला जा रहा है. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत, रोहिणी आचार्य सहित कई नेताओं ने सम्राट चौधरी के इस बयान को एक्श पर शेयर किया है. रोहिणी आचार्य ने कहा, "सम्राट चौधरी को इस्तीफा दे देना चाहिए… बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद कहा था कि अगर रात के 12 बजे अपने गांव में घूमते समय किसी ने भी महिला या लड़की को छू दिया, तो अगली सुबह अपना इस्तीफा दे देंगे. जमुई की बेहद शर्मनाक घटना के बाद, यदि वे अपने कहे पर कायम रहते, तो अब तक उनका इस्तीफा हो जाना चाहिए था." एक्स पोस्ट में रोहिणी ने कहा कि मंच पर खड़े होकर बड़े-बड़े और फिल्मी डायलॉग मारना बेहद आसान होता है, लेकिन जब जमीन पर सुरक्षा देने की बात आती है तो सारे दावों की हवा और हेकड़ी निकल जाती है. बहन-बेटियों के साथ जमुई जैसी घटनाएं और भी हो रही हैं सम्राट शासन में और गुंडे बेखौफ घूम रहे हैं बिहार में…" सम्राट चौधरी से सवाल किया, "जब खुद ही दावा किया था कि किसी ने छुआ भी तो अगली सुबह इस्तीफा दे दूंगा, तो अब अपनी उस बात पर कायम क्यों नहीं हैं? केवल भाषणबाजी और बातें बनाने से राज्य की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं होंगी, वादे के मुताबिक तुरंत कुर्सी छोड़िए." सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं. वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है. सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.