बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र की लस्करीपुर पंचायत के छपरा धर्मपुर यदु गांव में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसी के खेत में बकरी चले जाने को लेकर शुरू हुए विवाद में दबंगों ने एक युवक के सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। युवक के शरीर पर करीब एक दर्जन जगहों पर चाकू से वार किया गया। घटना के बाद आरोपी शुभम और सन्नी कुमार परिजन के साथ फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा और तनाव का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रविवार शाम संतोष कुमार की बकरी पड़ोसी अरुण साह के खेत में चली गई थी। खेत मालिक ने आरोप लगाया कि बकरी ने उसकी फसल चर ली है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। विवाद के दौरान आरोपी आपा खो बैठा। हाथापाई के बीच आरोपी ने संतोष के सीने में सीधे चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। मौके पर चीख पुकार मच गई। गहरा जख्म लगते ही संतोष लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और छटपटाने लगा। घटना के बारे में सुनते ही ग्रामीण आनन-फानन में जख्मी संतोष को इलाज के लिए श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कांटी थाना के अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी शुभम कुमार उर्फ सन्नी कुमार अपने परिवार समेत घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक संतोष राज मिस्त्री का काम करता था और उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं जिसमें दो बेटे और दो बेटी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि संतोष साह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या में दो व्यक्ति नाम आ रहा है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। FSL को मौके पर बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर बिहार
बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले में मामूली विवाद को लेकर हिंसा भड़की
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.