हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान दिया है. सोमवार (21 सितंबर, 2026) को जीतन राम मांझी ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी टैग किया. चिराग पासवान को लेकर अपने एक्स पोस्ट में मांझी ने लिखा है, "किसी केंद्रीय मंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर उन्हें ट्रांसजेंडर बताना कहीं से ठीक नहीं. मैं बिहार सरकार से केंद्रीय कैबिनेट में हमारे साथी चिराग पासवान जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के उपर कार्रवाई करने की मांग करता हूं." किसी केन्द्रीय मंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर उन्हें ट्रांसजेंडर बताना कहीं से ठीक नहीं। मैं बिहार सरकार से केंद्रीय कैबिनेट में हमारे साथी चिराग़ पासवान जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के उपर कार्रवाई करने की मांग करता हूँ। @samrat4bjp केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के पोस्ट के बाद यूजर्स मजे लेने लगे और उन्हें घेरने लगे. एक यूजर ने जीतन राम मांझी से पूछा कि ट्रांसजेंडर होना कबसे बुरी बात हो गई? एक यूजर ने मांझी के पोस्ट पर लिखा, "भाई ये लोग चिराग पासवान को सपोर्ट कर रहे हैं या ट्रांसजेंडर बोल के मजा ले रहे हैं?" बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान बताने वाले और उनका मंदिर बनाने का दावा करने वाला डॉ. राजन सिंह (ट्रांसजेंडर) ने चिराग पासवान को लेकर विवादित बयान दिया है. उसी के बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ महीने पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और टीवी अभिनेता विशाल सिंह विदेश में दिखे थे. सोशल मीडिया पर एक बालकनी और एक ही लोकेशन की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं, जिसके बाद इंटरनेट पर दोनों की दोस्ती काफी चर्चा में आ गई थी. हाल ही में मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान भी चिराग पासवान और विशाल सिंह एक साथ बेहद भावुक मुद्रा में नजर आए थे. अब दोनों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. इसी के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राजन सिंह का नाम लिए बिना कार्रवाई की मांग की है. सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं. वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है. सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.
बिहार के मंत्री ने साथी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की निंदा की
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.